अलीगढ़25अप्रैल24*डॉ . नागेश वार्ष्णेय द्वारा दिमाग के सफल ऑपरेशन के बाद कोमा में गई 75 वर्षीय अम्मा आई होश में
अलीगढ़ से (शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट) यूपीआजतक
महानगर के क्वार्सी रामघाट रोड स्थित अभिश्री हॉस्पिटल में पहुँची | माताजी को यहां के डॉक्टरों की टीम ने जीवन दान दिया है । आपको बता दें कि अतरौली के पास एक गांव की रहने वाली ये मरीज पिछले दस दिनों से लगातार बेहोशी की तरफ बढ़ रही थी और खाना पीना बंद कर दिया था । इसके बाद परिजन इनको लेकर आए और जांच में पता चला कि इनके दिमाग में खून का थक्का है , जिससे दिमाग में दवाब ज्यादा होने से मरीज बेहोश हो गया है । वहीं परिस्थिति देखने के बाद ऑपरेशन बताया गया और सारे खतरे समझने के बाद मरीज के परिजन ऑपरेशन को तैयार हुए । इसके बाद ऑपरेशन कर दिया गया और माताजी ऑपरेशन के बाद से होश में आने लगीं और अगले दिन तक पूरे होश में आकर सामान्य हो गई इतना ही नहीं दो दिन बाद ही इनकी छुट्टी कर दी गई । वहीं इस ऑपरेशन के बाद अस्पताल के संचालक और सघन रोग विशेषज्ञ डॉ . ऋषभ गौतम ने बताया कि ये ऑपरेशन हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के हैड डॉ . नागेश वार्ष्णेय ने किया है और इसमें डॉ . आभा गौतम के साथ साथ वीरेश और अरविंद का विशेष सहयोग रहा । इस दौरान डॉ . आभा श्रीवास्तव गौतम ने बताया कि अभिश्री हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी के मरीजों के साथ सभी प्रकार के गंभीर मरीज़ों को इलाज प्रदान किया जा रहा है और अब यहां पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ . वेद प्रकाश द्वारा मनोरोगियों का भी इलाज किया जा रहा है ।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*