अलीगढ़05सितम्बर23*डेंगू से बचाव हेतु निकाली जागरूकता रैली-शिवानी जैन एडवोकेट
ऑल ह्यूमंस सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि जिले अलीगढ़ में डेंगू लगातार फैलने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी लैब को सभी रिपोर्ट स्वास्थ्य पोर्टल पर अपडेट करने के लिए चेतावनी दी है।
जिले में डेंगू के अब तक 44 मरीज सामने आने के कारण गांव और शहर में बुखार पीड़ितों को लक्षणों के आधार पर डेंगू की जांच की जा रही है। डीएमओ डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के अनुसार किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो इसलिए डेंगू और मलेरिया सहित अन्य सभी मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित सूचनाऐं स्वास्थ्य पोर्टल पर अवश्य अपलोड की जाए।
प्राचीन मानव अधिकार काउंसिल सदस्य एवं मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने कहा कि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में प्रत्येक रविवार जागरूकता रैली निकाली जा रही है।
मच्छर पर वार लार्वा पर प्रहार। सीएचसी गोंडा के संवेदनशील गांव कैमथल, निधौली मैं स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। इन दोनों गांव में सीएमओ डॉक्टर नीरज त्यागी द्वारा कैंपो का निरीक्षण किया गया ।दवाएं वितरित कराई गईं। जगह-जगह पर दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जी, शालू सिंह एडवोकेट, सुनीता जी, थिंक मानवाधिकार संगठन एडवाइजरी बोर्ड कमेटी मेंबर डॉ कंचन जैन, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, निर्देशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी, डॉ राजेंद्र कुमार जैन,आदि ने डेंगू से बचने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
प्रायः डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में काटता है।बारिश के दिनों में फुल ड्रेस पहने।घर के आसपास या घर के अंदर पानी जमा जमने ने दें, इसका खास ख्याल रखें।कूलर में यदि पानी है तो इसमें किरासन तेल डालें जिससे कि मच्छर न पनप पाये।
मच्छरों से बचाव के लिए सबसे पहले तो जब भी आप घर से बाहर जाएँ मच्छर से बचाव वाली क्रीम का उपयोग करें और सोने से पहले मच्छरदानी को अच्छी तरह से सेट कर लें।
जागरूकता रैली में हम सब ने ठाना है,डेंगू को भगाना है। इस तरह के नारे लगाए गए।
शिवानी जैन एडवोकेट
डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ

More Stories
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।*
अयोध्या5अगस्त26*चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर।