अलीगढ़ से एड0 शिवानी जैन की रिपोर्ट यूपीआजतक
अलीगढ़01अप्रैल24*छुट्टी के दिन भी निबंधन कार्यालयों में हो रहे बैनामा।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम दिन चल रहे हैं । सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति में लगे हैं । निबंधन विभाग भी जुटा है । उच्च अफसरों ने गुड फ्राइडे के अवकाश के दिन भी सभी निबंधन कार्यालयों को खोलने का निर्णय लिया था । सभी अन्य कार्यालयों के बंद होने के बाद भी शुक्रवार को निबंधन कार्यालयों में हर रोज की तरह कामकाज । कोल तहसील के तीनों निबंधन कार्यालयों सुबह ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई । यहां शाम पांच बजे तक बैनामा किए गए । एआइजी स्टांप बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सात निबंधन कार्यालय हैं । इनमें कोल तीन व अन्य तहसीलों में एक – एक कार्यालय है । सभी कार्यालयों को अवकाश के दिन भी खोला जा रहा है । नया वित्तीय वर्ष शुरू होने में दो दिन हैं । सभी सरकारी विभागों में भुगतान व लंबित फाइलों को पूरा किया जा रहा है । शुक्रवार विकास भवन , एडीए और कलक्ट्रेट में कर्मचारी – अधिकारी पहुंचे । इन्होंने लंबित फाइलों पूरा किया । कुछ विभागों में अंतिम दिनों में बजट की बौछार हो रही है ।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*