अयोध्या9 जून 2026*नहाने गए युवक की पक्का तालाब में डूबने से मौत
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब शुजगंज में नहाते समय तलाब मे डूबने से युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की शुजगंज चौकी भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर स्थित शुजागंज में मंदिर परिसर के पक्का तालाब में एक युवक नहाने लिए गया था जहां नहाते समय डूबे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
रूदौली कोतवाली की शुजगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फ़गोली कुर्मियान गांव निवासी फूलचंद वर्मा के यहां रिश्तेदारी में युवक विशाल वर्मा पुत्र हनुमंत गांव आया था।युवक बुधवार को मंदिर परिसर में स्थित पक्का तालाब में नहाने गया था नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला जाने के कारण डूबने लगा। तालाब में युवक को डूबता देखकर वहां के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उपचार हेतु सीएचसी रूदौली पहुंचाया। सीएचसी रुदौली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*