अयोध्या9जुलाई26*खैरनपुर में आधुनिक स्वास्थ्य जांच सेवाओं की नयी शुरुआत, चरन डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के खैरनपुर में मंगलवार को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘चरन डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सेंटर का रीबन काट कर किया और
इस महत्वपूर्ण पहल के सूत्रधार प्रबंधक पवन कुमार शर्मा की दूरदर्शिता और प्रयासों की हर ओर से सराहना किया। उद्घाटन समारोह में भारी जनसैलाब उमड़ा और इसके साथ आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और जनसहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने पवन कुमार शर्मा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ व सशक्त होंगी। प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस सेंटर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को किफायती, सुलभ और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को छोटी-बड़ी जांच के लिए शहरों की ओर न भागना पड़े। उन्होंने कहा कि यह सेंटर केवल चिकित्सा सुविधा नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ब्लड टेस्ट, पैथोलॉजी सहित कई आवश्यक जांचें समयबद्ध और सटीक तरीके से की जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मंडल आयुक्त डॉ अजय मोहन वरिष्ठ सपा नेता विनोद लोधी रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष जब्बारअली पूर्व अध्यक्ष अशोक कसौधन उपस्थित रहे। इसके अलावा सपा नेता रंजीत विश्वकर्मा, सभासद आशीष वैश्य, प्रदीप यादव समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गोविंद विश्वकर्मा हिमांशु गर्ग, आशीष शर्मा, नीरज द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण कुमार गुप्ता तारिक रुदौलवी, डॉ. आर.पी. वर्मा ,डा0 आमिर अहमद, डॉ0 आशीष शर्मा, डॉ. डी. शंकर, डॉ. वीरेंद्र कुमार (मेडिकल कॉलेज), डॉ एके चौधरी (मेडिकल कॉलेज), डॉ नरेंद्र कुमार डॉ. मनोरथ विश्वकर्मा, डॉ. सन्तराम यादव, डॉ दयाराम यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार डॉ विनोद डॉ राजेंद्र पाल डाॅ विकास श्रीवास्तव, डाॅ अर्जुन सिंह, अशोक सुनील, रवि (सौरभ), संजय, मनोज, दीपक, पंकज विश्वकर्मा, हृदय राम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, डॉ बृजेश, अनिल, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सेंटर आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत केंद्र बनेगा और ग्रामीण अंचल व पूरे शहर को नई दिशा देगा।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*