अब्दुल जब्बार
अयोध्या9जुलाई24*ग्राम प्रधान ने पशुचर भूमि की बेंच डाली मिट्टी,एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक हुई शिकायत
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा पशुचर के लिए सुरक्षित चारागाह भूमि की मिट्टी रेलवे के ठेकेदारों को बेंच दी और रेलवे के ठेकेदार द्वारा मिट्टी का खनन करके पशुचर के लिए सुरक्षित सरकारी भूमि को तालाब बना दिया।मामले की शिकायत गांव के ही एक युवक द्वारा उपजिलाधिकारी रूदौली से लेकर मुख्यमंत्री तक की गयी है।
रूदौली विकासखंड की ग्राम पंचायत रौजागांव निवासी शिकायतकर्ता बिंद्रा प्रसाद पुत्र हरिचरण ने मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने पशुचर के लिए सुरक्षित सरकारी भूमि गाटा संख्या 760 जिसका रकबा लगभग 16 बीघे है को रेलवे के ठेकेदारों द्वारा अच्छी खासी धन उगाई करते हुए बेंच दिया जिसके बाद रेलवे के ठेकेदार द्वारा पशुचर (चारागाह) के लिए सुरक्षित भूमि से मिट्टी खनन करके उसे तालाब बना दिया है बरसात होने के कारण जानवरों सहित ग्रामीणों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा यह भी बात कही गयी है कि सरकारी जमीन से मिट्टी मैंने ग्राम प्रधान को पैसा देकर खरीदी है।
उपजिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान द्वारा बेंची गयी मिट्टी के पैसों को सरकारी खजाने में जमा करवाने व जांच करवाकर ग्राम प्रधान पर कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।

More Stories
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*
सहारनपुर 3 अप्रैल 26*तीतरों में किसानों के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद…*