अयोध्या7फरवरी26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या.
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ दायर परिवाद खारिज.
कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह के खिलाफ दायर परिवाद ACJM 1st सतीश मगन के न्यायालय पर विद्वान अधिवक्ताओं देवेश तिवारी (हाईकोर्ट) व सुधाकर पांडेय फैजाबाद कचेहरी के जोरदार बहस के बाद ACJM 1st ने परिवाद खारिज के दिया है। यह परिवाद राजा भैया के दल “जन सत्ता दल लोक जनतांत्रिक पार्टी” के नेता राना अजय सिंह जो प्रदेश के महासचिव है ने परिवाद दायर किया था।
[07/02, 6:43 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने एमएसएमई लाभार्थियों को लगभग 20 करोड़ का ऋण दिया
देश की 4500 शाखाओं में एक साथ ऋण वितरण कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में एमएसएमई लाभार्थियों को मिला लाभ
अयोध्या की सिविल लाइन शाखा में भी हुआ ऋण वितरण
मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा ने दी जानकारी
एमएसएमई से देश की अर्थव्यवस्था में 50% का योगदान
छोटे व मध्यम उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
व्यवसाय विस्तार और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम में जिले के कई उद्योगपति रहे मौजूद
अयोध्या नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी रहे शामिल
[07/02, 6:43 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
मेडिकल कॉलेज से हटाए गए प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा के विरुद्ध शिकायत व साक्ष्य संदेह के घेरे में, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने दिए जांच के आदेश, प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश सिंह मर्तोलिया ने गठित की छह सदस्यीय जांच कमेटी, कॉलेज के ही छह प्रोफेसर डॉ पारस खरबंदा, डॉ डीके सिंह, डॉ अरविंद कुमार, डॉ प्रतिभा गुप्ता, डॉ स्नेहांशु, डॉ अंजू सिंह ने भेजी थी शिकायत, शिकायत भेजने वालों में डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, प्रीती खरबंदा के साथ दो लैब टेक्नीशियन उमाशंकर, संतोष और समर बहादुर पटेल का भी नाम आया सामने, संदेह जताते हुए तथ्यों के साथ अधिवक्ता चंद्र शर्मा ने भेजी थी मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव समेत अन्य को शिकायत, मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ लोकायुक्त जांच कराने की भी मांग, प्राचार्य के जांच कमेटी गठित करते ही मचा हड़कंप, प्रोफेसर्स के शिकायत के बाद ही हटाए गए थे तत्कालीन प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा.
[07/02, 6:43 pm] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
*फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बढ़ा आक्रोश: बीकापुर में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, FIR और बैन की मांग*
बीकापुर, अयोध्या। फिल्मों और डिजिटल कंटेंट के नाम पर सनातन संस्कृति और विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाने के खिलाफ अब अयोध्या जनपद में भी स्वर मुखर होने लगे हैं। हाल ही में चर्चा में आई फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के शीर्षक और उसमें दिखाए गए चित्रण को लेकर ब्राह्मण समाज और सनातन धर्मावलंबियों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को इस फिल्म के विरोध में प्रबुद्ध नागरिकों ने बीकापुर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी श्रेया को राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
सनातन संस्कृति के अपमान का आरोप
अयोध्या जी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान संदीप तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म का शीर्षक न केवल अमर्यादित है, बल्कि यह जानबूझकर ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने के लिए गढ़ा गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर एक विशिष्ट वर्ग को ‘भ्रष्ट’ दिखाकर समाज में जातिगत विद्वेष फैलाने की साजिश रची जा रही है।
फिल्म के निर्माताओं, निर्देशकों और लेखकों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोर विधिक कार्यवाही की जाए।
सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए फिल्म के प्रसारण पर तत्काल प्रतिबंध (Ban) लगाया जाए।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कंटेंट पर भविष्य में रोक हेतु कड़े निर्देश जारी हों।
मौके पर उपस्थित रहे वरिष्ठ भाजपा नेता हैदरगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने कहा कि समाज के शांतिपूर्ण ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरिओम दुबे बीकापुर शैलेंद्र पांडे मोनू डा श्याम तिवारी शैलेंद्र शुक्ला, सुरेश मिश्रा दीपू मिश्रा, एडवोकेट श्रीकांत तिवारी अधिवक्ता पुष्पेंद्र मिश्रा अधिवक्ता हरिओम पांडे अविनाश मिश्रा, शिवम पांडेय, अथर्व तिवारी उत्सव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर से सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की

More Stories
हरदोई 14 फ़रवरी 26*प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर की थी किसान की हत्या
हरदोई 14 फ़रवरी 26*प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर की थी किसान की हत्या
हरदोई 14 फ़रवरी 26*त्योहारों पर शांति व्यवस्था और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर आज कोतवाली में मंथन