अयोध्या7अक्टूबर25*अज्ञात महिला का शव शारदा सहायक नहर में मिला,पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या।कोतवाली रुदौली के गुलचप्पा ठोकर के पास मंगलवार की दोपहर शारदा सहायक नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर कोतवाल संजय मौर्य और भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नहर से महिला का शव बाहर निकाला। मृतका ने लाल रंग की लोअर और मेहंदी रंग की शर्ट पहनी थी। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दो-तीन दिन पुराना है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।
अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 35 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर