June 23, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या7अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या7अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[07/10, 8:59 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अयोध्या में एसडीएम सदर रही ज्योति सिंह का ट्रांसफर हुआ जौनपुर*

?️?️?️

लखनऊ – बड़े पैमाने पर SDM के तबादले हुए

PCS राजेश यादव -II SDM बलिया को SDM आगरा

PCS सुश्री ज्योति सिंह SDM अयोध्या से SDM जौनपुर

PCS मनोज कुमार श्रीवास्तव SDM हरदोई से SDM अयोध्या

PCS प्रवर्धन शर्मा SDM गाजियाबाद से SDM बदायूं

PCS अमित कुमार गुप्ता SDM कानपुर सिटी से SDM ललितपुर

PCS मनोज कुमार सिंह-I SDM अयोध्या से SDM औरैय्या

PCS अनामिका श्रीवास्तव OSD राजस्व परिषद से SDM अयोध्या

PCS विशु राजा SDM बरेली से SDM शामली बने

PCS अमित कुमार गुप्ता SDM कानपुर नगर से SDM ललितपुर

PCS अमित कुमार भारतीय SDM मेरठ से SDM ललितपुर

PCS जितेंद्र कुमार SDM बलिया से SDM महोबा
[07/10, 8:59 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब यूपी में एक करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्ट फोन मिलेंगा*

?️?️?️

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 60 लाख से लेकर एक करोड़ तक युवाओं को स्मार्ट फोन या टैबलेट देगी। युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए यह स्मार्ट फोन या टैबलेट स्नातक / परास्नातक, बीटेक, पालीटेक्निक, चिकित्सा शिक्षा, पैरा मेडिकल और कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षुओं को दिए जाएंगे।

यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस योजना पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। कैबिनेट की बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर स्वीकृति की मुहर लगेगी। इन फैसलों के बारे में प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मीडिया को जानकारी दी। योजना के तहत प्रस्तावित लाभार्थी वर्ग में अन्य वर्ग के युवाओं को भी समय-समय पर मुख्यमंत्री के अनुमोदन से सम्मिलित किया सकेगा। किस लाभार्थी वर्ग को टैबलेट प्रदान किया जाना है तथा किसे स्मार्ट फोन दिए जाने हैं, इसका निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर से लिया जाएगा। लाभार्थी वर्ग की प्राथमिकता का निर्धारण मुख्यमंत्री के स्तर पर होगा।
[07/10, 8:59 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता। 11 लाख 25 हज़ार रुपये निकालने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।मोबाइल पर गूगल पे अकाउंट बनाकर 11 लाख 25 हज़ार अपने अकाउंट में किया ट्रांसफर। पुलिस ने 50 हज़ार रुपये नगद किया बरामद। 8 लाख रुपये का खरीदा हुआ सामान किया बरामद। 70 हज़ार रुपये अकाउंट में मौजूद किया सीज। थाना पूराकलंदर के दौलतपुर गांव का रहने वाला है अभियुक्त दुर्गेश।
[07/10, 8:59 AM] Abdul jabbar Ayodhya: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी शिक्षक भर्ती शुरू करने की तैयारी*

?️?️?️?️

विधानसभा चुनाव से पहले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों की भर्ती शुरू करने की तैयारी है।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड रिक्त पदों का ब्योरा मांगने के लिए इसी महीने पोर्टल खोलने जा रहा है। माना जा रहा है कि पोर्टल खुलने के एक महीने में प्रदेश भर के 4500 से अधिक एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों की सूचना लेने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

चयन बोर्ड सूत्रों का कहना है कि 15 से 20 दिन में पोर्टल खोल दिया जाएगा। नई शिक्षक भर्ती में प्रधानाचार्य का चयन भी किया जाएगा।
[07/10, 11:26 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट*

*आगामी पर्व पर व्यवस्था को लेकर हुई बैठक*

भेलसर(अयोध्या)मां कामाख्या मंदिर नवरात्रि मेले में आने वाली भीड़ और साफ-सफाई को लेकर गेस्ट हाउस सुनबा में एसडीएम स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मौजूद विधायक रामचंद्र यादव ने कहा की मां कामाख्या के दर्शन पूजन के लिए कई जनपदों से श्रद्धालु आते हैं।दर्शन के दौरान जाम जैसी समस्या का निदान करने का निर्देश करने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना मवई से कहा।उन्होंने खंड विकास अधिकारी मवई से मेले क्षेत्र में सफाई कर्मचारी बढ़ाने के निर्देश दिए।मां कामाख्या देवी मेला समिति के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने बताया मेला क्षेत्र के विधुत पोल के विद्युत तार ढीले हो गए हैं।कई जंपर कटने से लाइट आगे नहीं जा रही है।एसडीएम स्वप्निल यादव ने सहायक अभियंता विद्युत पटरंगा से विद्युत आपूर्ति सही कराने के निर्देश दिए।सहायक अभियंता को तहसील क्षेत्र के गड्ढा मुक्त के मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने कराने और वन विभाग से विसर्जन के दौरान विसर्जन के मार्ग पर लटकी डाली और झाड़ी को कटवाने के लिए कहा।इस दौरान विधायक ने एसडीएम के साथ विसर्जन स्थल रेचघाट,मां कामाख्या घाट का निरीक्षण भी किया।विसर्जन के दिन पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के साथ साथ नाव और गोताखोरों की उपलब्धता बनाए जाने की के लिए कहा।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मवई,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,तेज तिवारी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.