ब्रेकिंग
अयोध्या6दिसम्बर 25*अयोध्या धाम में आज वैदिक परंपरा का ऐतिहासिक क्षण देखा गया।
प्रख्यात वैदिक विद्वान वेद मूर्ति देव व्रत महेश रेखे अयोध्या पहुंचे।
साधु-संतों, महंतों और विद्वान समाज ने उनका भव्य स्वागत किया।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की ओर से तुलसी उद्यान पार्क में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में संत-महंतों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
उपस्थित विद्वानों ने वैदिक संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की।
देव व्रत महेश रेखे ने शुक्ल यजुर्वेद – माध्यन्दिनी शाखा के करीब 2000 मंत्रों का दंडक्रम पारायण पूर्ण किया।
यह पारायण 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच लगभग 50 दिनों में बिना किसी रुकावट के संपन्न हुआ।
वैदिक आचार्यों के अनुसार दंडक्रम पारायण की यह विधि लगभग 200 वर्षों बाद इतनी शुद्धता से पूरी हुई है।
अयोध्या का यह आयोजन वैदिक परंपरा के पुनरुत्थान का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

More Stories
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
मथुरा 3 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी सदर जनपद मथुरा द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
मथुरा 3 मार्च 26*प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष: युवक की गोली मारकर हत्या, किशोरी ने लगाई फांसी