ब्रेकिंग
अयोध्या5 अप्रैल 26*अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम अयोध्या के कार्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे।
अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम अयोध्या के कार्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे।दोनों कार्यालयों को एक ही परिसर में लाया जाएगा।बिल्डिंग का निर्माण तहसील के पास किया जा रहा है।प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 106 करोड़ रुपये है।50 करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग से प्राप्त हुए हैं।28-28 करोड़ रुपये दोनों विभागों ने अपने हिस्से से लगाए हैं।एक बिल्डिंग में 4 फ्लोर ADA के लिए निर्धारित हैं।उसी बिल्डिंग का 5वां फ्लोर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के लिए होगा।दूसरी बिल्डिंग में पूरे 5 फ्लोर अलग-अलग विभागों को दिए गए हैं।पहले फ्लोर पर सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग होंगे।दूसरे फ्लोर पर हेल्थ, एनफोर्समेंट और एनवायरनमेंट विभाग रहेंगे।तीसरे फ्लोर पर रेवेन्यू, टैक्स, अकाउंट और जलकल विभाग होंगे।चौथे फ्लोर पर वेटरनरी, उद्यान, पब्लिसिटी और संपत्ति विभाग रहेंगे।पांचवें फ्लोर पर ऑडिटोरियम, मेयर का चैंबर और पार्षद कक्ष बनाए गए हैं।बिल्डिंग में बेसमेंट पार्किंग, फायर सिस्टम, जल व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी, और इसी वर्ष शिफ्टिंग पूरी होने की उम्मीद है।

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*आखिर पत्रकारों के साथ ये खाकी की बर्बरता कब समाप्त होगी।
बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*
बाँदा 2 अगस्त 26शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने खाया जहर हुई मौत*