अयोध्या4अक्टूबर24*अयोध्या में जन्मे रघुराई, बजने लगी शहनाई*
*टेढ़ीमोड़ कौशाम्बी* सिराथू तहसील के अंतर्गत शहजादपुर में चल रही रामलीला के मंचन में दूसरे दिन रामजन्म कार्यक्रम का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ और तीनों रानियां के पुत्र न होने की वजह से व्यथित रहते थे। कुलगुरु वशिष्ठ की सलाह पर राजा दशरथ ने पुत्र कामना यज्ञ कराया था। इस यज्ञ में देव योग से माता कौशल्या की कोख से विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम का जन्म हुआ। इसके साथ ही माता कैकेई से भरत और माता सुमित्रा से लक्ष्मण व शत्रुघ्न का भी जन्म हुआ। गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ को बताया कि उनके यह पुत्र कीर्ति पताका फहराने वाले बनेंगे। राम जन्म होते ही पंडाल के अंदर बैठे भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए व जन्म की खुशी में आतिशबाजी भी किया। चारों तरफ खुशियां दिखने लगी वहां पर बैठी महिलाएं रामजन्म पर मंगल गीत गाते हुए कहने लगी अयोध्या में आए रघुराई बजने लगी शहनाई। इसके साथ साथ लोगों ने श्री राम जन्म पर उपहार भी भेंट किया। कार्यक्रम में प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवि तिवारी, महामंत्री प्रभास चंद सोनकर, मंत्री मोहित यादव,संदीप सोनकर,नंदू, जितेन्द्र,मानिकचंद्र, मनकुश,राजू,नीरज, मूल चन्द्र आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 19 नवम्बर 26*पनकी में घर में घुसकर जानलेवा हमला: दो महीने तक जिंदगी से जूझने के बाद 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,
चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप