अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या31जुलाई24*रिमझिम फूहारों के मध्य कावरिए और राम भक्त कर रहे दर्शन पूजन
रामनगरी अयोध्या में रिमझिम फूहारों के मध्य राम भक्त कर रहे हैं जलाभिषेक। सरयू नदी में कांवरिया स्नान कर मां सरयू का पवित्र जल लेकर नागेश्वर नाथ, क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में कर रहे हैं जला अभिषेक। इसके साथ ही राम लल्ला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन में भी कर रहे हैं दर्शन पूजन। बताते चले श्रद्धालु की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या हाईवे को 2 अगस्त तक के लिए बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल कांवरिया की गाड़ी ही चल सकती हैं। रिमझिम फुहारों के मध्य कांवरिया और राम भक्त अयोध्या में दर्शन पूजन कर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं। इस समय देखा जाए तो पूरी अयोध्या मेला के रूप में तब्दील हो चुकी है। जय भोलेनाथ और जय श्री राम के नारों से पूरी अयोध्या गुनजाए मान है। अयोध्या में आने वाले करवाया सरयू स्नान कर यहां का जल लेकर बस्ती जिला के बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में चढ़ाएंगे। जिसके चलते अयोध्या हाईवे को केवल कांवड़ियों के लिए ही खोला गया है। अन्य वाहनों के लिए २ अगस्त तक प्रतिबंधित किया गया है। Visual….wkt वासुदेव यादव अयोध्या

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*