अब्दुल जब्बार
अयोध्या30नवम्बर23*14 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थानाध्यक्ष ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुर का पुरवा मजरे कुशहरी में गुरुवार को एक 14 वर्षीय युवक ने अपने घर के बाहर रखे छ्प्पर में गले मे रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशा शुक्ला व उपनिरीक्षक गुलाम रसूल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंची और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पीएम के लिए भेज दिया गया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के ठाकुर का पुरवा मजरे कुशहरी में विकास कुमार रावत पुत्र राम फेर रावत 14 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसके शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

More Stories
कानपुर नगर 5 सितंबर 26*शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर सीएम को सम्बोधित एसडीएम बिल्हौर को सौंपा ज्ञापन
कानपुर नगर 5 सितंबर 26*शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा नेत्री रचना सिंह का चिंतन व आंदोलन कार्यक्रम महिगवा गांव में
दिल्ली 5 सितंबर 26*दिल्ली में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम | कान्हा बनीं इशिका गुप्ता, राधा रानी बनीं मनीष मिश्रा