February 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या30दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या30दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

[30/12, 1:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
आखिरकार हटाए गए एसओ हैदरगंज मोहम्मद अरशद, किए गए लाइन हाजिर, एसएसपी राजकरण नैय्यर ने की कार्रवाई, चौकी इंचार्ज दर्शननगर रहे विवेक राय बने हैदरगंज के नए एसओ, हैदरगंज एसओ मो अरशद के खिलाफ शहर के तिकुनिया पार्क में हुआ था धरना प्रदर्शन, हैदरगंज थाना क्षेत्र के नाबालिक छात्रा के आत्महत्या के मामले में आरोपी की मदद करने का था आरोप, आत्महत्या प्रेरित करने के मामले में शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, शिक्षक से प्रताड़ित होकर नाबालिक छात्रा ने की थी आत्महत्या, मामले में लीपापोती करने के आरोप में परिजनों व स्थानीय लोगों ने किया था धरना प्रदर्शन, धरने को समाजवादी पार्टी व अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने किया था समर्थन
[30/12, 1:26 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।

रामनगरी में आज सुबह से शुरू हुआ सोमवती अमावस्या का स्नान,सरयू के घाटों पर श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्था की डुबकी, ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया स्नान दान का दौर,सरयू स्नान के बाद हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि नागेश्वर नाथ और कनक भवन में कर रहे हैं श्रद्धालु दर्शन पूजन, सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान की है प्रथा।पवित्र नदियों में स्नान से होती है अक्षय पूर्ण की प्राप्ति।
[30/12, 1:26 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग न्यूज़

 

अयोध्या।
नए साल के आगाज से पूर्व अयोध्या में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़। राम मंदिर आने वाले सभी मार्गों पर देश के कई राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का दिख रहा है कारवां। सोमवती अमावस्या को लेकर भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भी भीड़। पुलिस के सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम। अयोध्या में भारी भीड़ की संभावना को लेकर अयोध्या रेंज के आईजी और जिले के एसएसपी लगातार कर रहे मातहतो के साथ मॉनिटरिंग। सरयू नदी में जल पुलिस की भी की गई अतिरिक्त तैनाती।
[30/12, 4:59 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
रास्ते की विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत,सेवानिवृत कर्मचारी राम सूरत शुक्ला की हुई मौत, पति-पत्नी पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की और वजह होगी स्पष्ट, थाना पूराकलंदर के फिरोजपुर शुक्लहिया का मामला।
[30/12, 4:59 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
लक्ष्मण घाट चौकी इंचार्ज रहे जगन्नाथ मणि त्रिपाठी बने दर्शननगर चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन में रहे जय किशोर अवस्थी बने लक्ष्मण घाट चौकी इंचार्ज, आशा शुक्ला बनी एसओ थाना महिला, एसएसपी राज करण नैय्यर ने की पोस्टिंग।
[30/12, 5:05 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *पिता जज तो बेटा नहीं बन सकेगा जज!*

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है कि जज की नियुक्ति के लिए, कॉलेजियम हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड या वर्तमान जज के परिवार से किसी एडवोकेट के नाम की सिफारिश सरकार के पास नहीं भेजेगी।
[30/12, 5:05 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या
मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले भाजपा का गुड लक, सपा की बढ़ेंगी मुश्किलें, सपा में रह चुके नेता चुनाव लड़ेंगे। हाल में ही सपा से दिया था इस्तीफा , सूरज चौधरी मिल्कीपुर उपचुनाव लड़ेंगे। ऐसा होने पर भाजपा की राह आसान हुई, उपचुनाव में भाजपा की हो सकती है जीत। सपा का जातीय समीकरण बिगाड़ रहे (सकते) हैं सूरज चौधरी। कांग्रेस वा बसपा नहीं लड़ रही है उपचुनाव।
मण्डल ब्यूरो चीफ विष्णु भान सिंह ए पी न्यूज़ सुल्तानपुर।
[30/12, 5:05 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने ‘पुजारी ग्रंथी सम्‍मान योजना’ का ऐलान किया है. इस योजना में दिल्‍ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. मंगलवार से इस योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो जाएगा.
[30/12, 5:05 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *बागपत*

*किसान नेता नरेश टिकैत का बयान*

‘खुदाई में मंदिर निकलने पर ध्यान न दे सरकार’

किसान, मजदूर के विकास पर ध्यान दे सरकार

हरियाणा पंजाब में 400 से ऊपर गन्ने का रेट

लेकिन यूपी में फर्क क्यों?

‘एक देश एक चुनाव से सरकार को फायदा,जनता को नुकसान’

5 साल के लिए बंध जाएगी जनता

चुनाव समय समय पर होना जरूरी
[30/12, 5:05 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: नोएडा – धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करते थे धोखाधड़ी
पुलिस ने 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर किया खुलासा
ठगों को गिरफ्तार कर फर्जी कॉल सेंटर किया सीज
कब्जे से 1 लैपटॉप, 6 मॉनिटर, 6 सीपीयू, फोन बरामद
नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा
[30/12, 6:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।

*रामलला का प्राकट्योत्सव महोत्सव कल से*

राम जन्मभूमि सेवा समिति के नेतृत्व में मनाया जाएगा रामलला का प्राकट्योत्सव, 31 दिसंबर को रामलला के गर्भ ग्रह में स्थापित किया जाएगा प्राकट्योत्सव कलश, श्री राम जन्मभूमि सेवा समिति राम मंदिर के पुजारी को सौंपेगी कलश,राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा कलश, भगवान राम पौष शुक्ल की तृतीया 1949 में हुए थे प्रकट, 1950 से श्री राम जन्मभूमि सेवा समिति मना रही है भगवान राम लला का प्राकट्योत्सव, 31 दिसंबर को राम जन्म भूमि परिसर में स्थापित किया जाएगा कलश, चलेगा धार्मिक अनुष्ठान,2 जनवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, भगवान राम लला और हनुमान जी के निशान के साथ करेगी राम जन्म भूमि की परिक्रमा, साधु संतों के साथ कई विशिष्ट जनों को किया गया है आमंत्रित।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.