अयोध्या30जुलाई26*नेता जी, बदहाल सड़कों पर दीजिए ध्यान! जनता है परेशान।*
अयोध्या
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र में बदहाल और गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कें अब स्थानीय जनता के लिए आफत का सबब बन चुकी हैं। आवागमन में हो रही भारी दिक्कतों को लेकर ग्रामीण और राहगीर बेहद आक्रोशित हैं। क्षेत्रीय जनता अब जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन से तीखे सवाल पूछ रही है—”चुनाव के समय किए गए विकास के वादे आखिर कब पूरे होंगे?” जगह-जगह बने गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। चुनाव के दौरान सड़कों के कायाकल्प और नए निर्माण के जो लंबे-चौड़े दावे किए गए थे, वे सिर्फ कागजों तक सीमित नज़र आ रहे हैं। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धुल-धूसरित सड़कों से बीमारियां भी बढ़ रही हैं मिल्कीपुर की सम्मानित जनता ने शासन-प्रशासन और स्थानीय नेता जी से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की पुरजोर मांग की है। अब देखना यह होगा कि जन-आक्रोश के बीच जिम्मेदार नींद से जागते हैं या जनता को यूं ही गड्ढों भरी सड़कों से जूझना पड़ेगा।

More Stories
भागलपुर30जुलाई26*-विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का सीएम ने किया उद्घाटन, श्रावणी मेला ऐप’ का लोकार्पण*
नई दिल्ली30जुलाई26*संसद में पास हुए दो बड़े संशोधन विधेयक : पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल और वंदे मातरम् का अपमान अब दंडनीय अपराध*
कानपुर नगर30जुलाई26*सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग का सर्वेक्षण, क्या सिर्फ कागज़ी कार्रवाई तक सीमित है अभियान?*