अयोध्या30जुलाई*पूरा बाजार में कांवरिया भक्तों के लिए विराट भंडारे का हुआ आयोजन
फोटो
अयोध्या। कुर्की चौराहा मड़ना पूरा बाजार पर विशाल भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है। यह भगवान भोलेनाथ का महीना होता है। इस दौरान भगवान शिव की आराधना पूजा करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। कई जनपद के लाखों भक्त अयोध्या पहुंचते हैं। सरयू में स्नान करते हैं और यहां का जल लेकर अपने गृह जनपद के शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन करते हैं। जिससे उनके मनोरथ पूर्ण होते हैं। इन भक्तों के लिए आज यहां पर विराट भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 51 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहणकर अपना जीवन धन्य किए।
इस दौरान कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव का भीम यादव ने माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किए। आयोजक भीम यादव ने बताया कि यहां पर गत 8 वर्षों से भगवान भोलेनाथ के भक्तों हेतु भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी शुभचिंतकों मित्रों का बहुत ही योगदान रहता है।
इस भंडारे में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जंग बहादुर उपाध्याय, अर्जुन यादव, भीम यादव ,मोहित यादव, नेता ललित यादव, अनिल यादव व सुनील यादव सहित अन्य का बहुत ही योगदान रहा एवम सभी मौजूद रहे।

More Stories
बांदा25फरवरी26* शंकराचार्य मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा
बाँदा25फरवरी26*बाइक और रोडवेज की हुई आमने-सामने जोरदार
रोहतास 25 फ़रवरी 26*सीसीटीवी कैमरे फुटेज से पकड़ा गया यात्रीयो की सामानों की चोरी करने वाला चोर*