June 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या29जून26*शिवसेना ने राम मंदिर को दी चांदी की ईंट, चेक: 2018 में भेंट की गई राशि की जांच की मांग*

अयोध्या29जून26*शिवसेना ने राम मंदिर को दी चांदी की ईंट, चेक: 2018 में भेंट की गई राशि की जांच की मांग*

अयोध्या29जून26*शिवसेना ने राम मंदिर को दी चांदी की ईंट, चेक: 2018 में भेंट की गई राशि की जांच की मांग*

रुदौली (अयोध्या)। शिवसेना उत्तर प्रदेश इकाई ने वर्ष 2018 में राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की गई चार किलोग्राम चांदी की ईंट और एक करोड़ रुपये के चेक की वर्तमान स्थिति की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में राज्य उप प्रमुख संतराम यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रुदौली के माध्यम से सौंपा गया। साथ ही रुदौली स्थित टीला हनुमान मंदिर में भी हनुमान जी के समक्ष ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि 24 नवंबर 2018 को शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव बालासाहब ठाकरे के प्रथम अयोध्या आगमन के दौरान तत्कालीन प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने हजारों शिवसैनिकों एवं संतों की उपस्थिति में राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का चेक तथा चार किलोग्राम चांदी की ईंट मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। आरोप है कि इस भेंट के संबंध में ट्रस्ट की ओर से कोई रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई।शिवसेना नेताओं का कहना है कि हाल के दिनों में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और आभूषणों को लेकर सामने आए मामलों के बाद वर्ष 2018 में भेंट की गई चांदी की ईंट और एक करोड़ रुपये के चेक की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
राज्य उप प्रमुख संतराम यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दी गई हर भेंट का पारदर्शी हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। इससे आमजन की आस्था और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान सेना प्रमुख राम सिंह वर्मा, तहसील युवा सेना प्रमुख बृजभान सिंह, जिला प्रमुख रजत पांडे, उप प्रमुख संदीप, रुदौली ब्लॉक सेना प्रमुख राम सिंह, रुदौली ब्लाक प्रमुख पुजारी देवीदीन सहित दर्जनों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Taza Khabar