बिग ब्रेकिंग।
अयोध्या28दिसम्बर24*दबंग प्रधान पुत्र के बिगड़े बोल कहा फर्जी चल रही है 74 मजदूरों की ऑनलाइन हाजरी।*
मवई/अयोध्या!
मनरेगा मजदूरी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े पर अधिकारी अंकुश लगाने मे नाकाम।मनरेगा योजना मे सरकारी धन का जमकर हो रहा बंदरबांट।कार्यवाही न होने से प्रधान पुत्र के हौसले बुलंद। बसौढ़ी प्रधान पुत्र मो.शाकिब के बिगड़े बोल।पत्रकार के जानकारी लेने पर कहा फर्जी चल रही 74 मजदूरों की हाजिरी। आज पुनः कवरेज के दौरान सुबह 11 बजे. 74 ऑनलाइन चल रहे मजदूरों के सम्बन्ध मे जानकारी लेने पर प्रधान पुत्र हुआ आग बबूला।पत्रकार से कहा जो करना है करो खबर का मेरे ऊपर नही होगा कोई असर। आखिर किसकी सह पर प्रधान पुत्र कर रहा सरकारी धन का बंदरबांट।अपरान्ह 02:48 बजे भी मौके पर नही मिले एक भी मजदूर।सिर्फ कागजों पर ही चलता है मनरेगा मजदूरी का कार्य।किसानों की गेंहू की उगी हुई फसल को खोदकर कराया जा रहा मार्ग पटाई का कार्य। न खाता न बही जऊँन प्रधान करै वहै सही। पत्रकार को धमकाते हुए प्रधान पुत्र का ऑडियो हो रहा वायरल। पुरा मामला मवई विकास खंड के बसौढ़ी गांव का है। वहीं मवई बीडीओ से जब इस संबन्ध मे बात की गई तो उन्होंने बताया की जाँच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*