अयोध्या27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[27/07, 21:34] +91 98892 32879: अयोध्या।
अंबेडकरनगर के कटेहरी से भाजपा विधायक धर्मराज निषाद अयोध्या पहुंचे।
राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
कहा- विपक्ष कहता था राम मंदिर नहीं बनेगा, लेकिन अब भव्य मंदिर बन चुका है।
राम मंदिर निर्माण का श्रेय डबल इंजन सरकार और न्यायिक प्रक्रिया को दिया।
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच जारी होने की बात कही।
बोले- जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, “दूध का दूध, पानी का पानी” होगा।
अखिलेश यादव और विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
जंतर-मंतर पर विपक्ष के धरने पर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रधानमंत्री का निर्णय और पार्टी हित में लिया गया फैसला बताया।
दावा किया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
[27/07, 21:34] +91 98892 32879: अयोध्या।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने अयोध्या के सर्किट हाउस में महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
चौपाल में महिलाओं ने घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं उठाईं।
ऋतु शाही ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
ऋतु शाही ने मसौधा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ डेस्क भी स्थापित किया गया।
ऋतु शाही ने बताया कि महिला आयोग के पास सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित आती हैं।
उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
महिला चौपाल के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिला।
[27/07, 21:34] +91 98892 32879: अयोध्या।
सर्किट हाउस में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मानदेय में बढ़ोतरी न होना।
कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने लंबे समय से उनका मानदेय नहीं बढ़ाया है।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान भी नहीं हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं।
उन्होंने बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की।
साथ ही मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की भी मांग रखी।
कार्यकत्रियों ने कहा कि कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगी और अपने परिचितों से भी भाजपा के पक्ष में मतदान न करने की अपील करेंगी।
[27/07, 21:34] +91 98892 32879: अयोध्या।
अयोध्या में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली गई पदयात्रा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सूर्यकुंड से गांधी पार्क तक हुआ मार्च।।
पदयात्रा में साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक हुए शामिल।
गांधी पार्क पहुंचकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
ज्ञापन के साथ करीब 14 लाख लोगों के हस्ताक्षर भी सौंपे गए।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की प्रमुख मांग उठाई गई।
गौ संरक्षण के लिए प्रभावी और कड़े कानून लागू करने की मांग।
गौशालाओं की व्यवस्था और गौवंश संरक्षण को बेहतर बनाने की मांग।।
अभियान के दौरान गौ सम्मान और संरक्षण के समर्थन में लोगों ने एकजुटता दिखाई।
[27/07, 21:34] +91 98892 32879: अयोध्या ।
आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गठन के लिए अभी से कांग्रेस जनों से संवाद/बैठकों के माध्यम से पार्टी की मजबूती हेतु आपसी विमर्श से बूथ गठन का कार्य तेज कर दिया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इसी क्रम में आज गोसाईगंज विधानसभा के तारुन ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता तारुन ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कांग्रेस जनों की बीच चर्चा करते हुए बताया कि जिला कमेटी , ब्लॉक कमेटी, तथा मंडल कमेटी और बूत अध्यक्षों का गठन हुआ था लेकिन अब नए नियम के अनुसार प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक मंडल होगा, और प्रत्येक ग्राम पंचायत अध्यक्ष की भी नियुक्ति होगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कांग्रेस जनों को पंचायती चुनावो में मजबूती से भाग लेने की सलाह दी।
श्री सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हए अभी से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें सही दिशा पर मार्गदर्शन देने की जरूरत है और यह काम कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी बखूबी निभा सकते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए पी सी सी सदस्य अशोक कुमार सिंह मनऊपुर,ब्लॉक अध्यक्ष रमा शंकर तिवारी ने जिला अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए बताया पूर्व में पार्टी के निर्देश को अक्षरसा पालन किया गया और आगे भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश का पालन किया जाएगा। श्री तिवारी ने जिला अध्यक्ष को स्पष्टकिया जल्द ही कमेटी का गठन कर जिला कमेटी को प्रस्तुत कर दिया जाएगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, राम दास वर्मा , प्रदीप निषाद, राजकुमार पांडे,अनिल तिवारी, मनोज जायसवाल, शकील रहमानी, अमीरुल्ला खान, राज प्रताप सिंह, सुरेश राणाउमाकांत गुप्त, घनश्याम बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रकाशसिह, रामकरन निषाद, आदि प्रमुख रहे।
[27/07, 21:35] +91 98892 32879: अयोध्या :
*राम मंदिर चढ़ावा चोरी के जेल में निरुद्ध आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी। अब 10 अगस्त को होगी पेशी।*
[27/07, 21:35] +91 98892 32879: यूपी पुलिस की अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में दीपक गुप्ता ने जीता सिल्वर मेडल
अयोध्या पुलिस का बढ़ाया मान, ड्यूटी के साथ शूटिंग में भी हासिल की शानदार सफलता
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस की जोन अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या पुलिस में तैनात दीपक कुमार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से अयोध्या पुलिस एवं पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है।
दीपक कुमार गुप्ता ने जोन स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वह अपनी पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ अयोध्या शूटिंग रेंज में नियमित रूप से कड़ी मेहनत और लगन के साथ शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
उनकी इस शानदार सफलता पर अयोध्या पुलिस परिवार एवं अयोध्यावासियों में खुशी का माहौल है। दीपक कुमार गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय एसएसपी अयोध्या एवं अपने कोच शनि कुमार वर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर प्रशिक्षण से उन्हें इस सफलता को हासिल करने में काफी मदद मिली।
दीपक कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि पर अयोध्या शूटिंग रेंज के कोच शनि कुमार वर्मा एवं सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
[27/07, 21:35] +91 98892 32879: अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले मे जेल में बंद आठो आरोपियों की 10 अगस्त तक 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है , वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आठो आरोपियों की पेशी एंटी करप्शन कोर्ट में हुई, जेल में बंद आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर कोर्ट का फैसला आया है,26 जून के बाद जमा पेंशन को सुभाष श्रीवास्तव या उनके परिजन निकाल सकेंगे,26 जून से पहले का अमाउंट फ्रीज रहेगा।
[27/07, 21:35] +91 98892 32879: अयोध्या।
छात्रा के पास अश्लील मैसेज करने का लगा आरोप। छात्राओं ने अपने ही शिक्षक पर अश्लील मैसेज करने का लगाया आरोप। छात्राओं ने सहायक शिक्षिका कोमल को दी जानकारी। राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार प्राप्त है अध्यापक ।अयोध्या के रुदौली करीमपुर कम्पोजिट विद्यालय का है मामला।।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र में 3 सदस्य टीम बनाकर जांच के दिए आदेश। कहा दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाही।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो। न्यूज़ अयोध्या नहीं करता इस वायरल वीडियो की पुष्टि।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!