अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या27जुलाई24*विश्व कल्याण के लिए अयोध्या में 100 करोड़ गायत्री महायज्ञ, जप यज्ञ का विराट आयोजन शुरू
लोक कल्याण एवं विश्व शांति हेतु अयोध्या के मणिरामदास छावनी में 100 करोड़ गायत्री महामंत्र जप यज्ञ का हो रहा आयोजन। हवन के साथ शुरू हुआ आयोजन। श्री कलवकॉलोनी चितरंजन दास स्मारक सेवा संगठन के द्वारा हो रहा आयोजन। कार्यक्रम के आयोजक श्री रामचंद्र मूर्ति जी महाराज है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कई राज्यों,जनपदों और विदेश से राम भक्त अयोध्या आए हुए हैं। 100 करोड़ गायत्री मंत्र जप यज्ञ से पूरा क्षेत्र हो रहा भक्ति मय। कार्यक्रम के संयोजक चंद्रशेखर कुलकर्णी ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के राम भक्त प्रतिभाग कर रहे हैं। गायत्री जप से पूरा क्षेत्र भक्ति मय वातावरण में दिख रहा है। यहां पर श्री सीताराम कल्याण, श्री रामजी का रामराजाअभिषेक, सामूहिक सत्यनारायण व्रत कथा, प्रवचन शोभायात्रा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही साधु संत का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मानव एवं अन्य प्रजातियों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में लगभग 5 000 हजार राम भक्त शामिल हैं।
Visual … बाइट श्री रामचंद्र मूर्ति जी, आयोजक

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।