January 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या27अप्रैल25 कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने मनाया मां का 97वां जन्मदिन

अयोध्या27अप्रैल25 कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने मनाया मां का 97वां जन्मदिन

अयोध्या27अप्रैल25 कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने मनाया मां का 97वां जन्मदिन

निर्मल कुटिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक और आयोग अध्यक्ष ने दी बधाई

मवई, अयोध्या।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला ने अपनी माता श्रीमती ब्रज रानी शुक्ला का 97वां जन्मदिन मनाया। देव ब्रज सेवा संस्थान की संस्थापिका श्रीमती शुक्ला के जन्मदिन पर निर्मल कुटिया रानीमऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत और रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने शिरकत की। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ‘रूश्दी मिंया’ सहित कई गणमान्य लोगों ने माता जी को शुभकामनाएं दीं।
दयानंद शुक्ला ने बताया कि उनकी मां की इच्छा थी कि उनका भी जन्मदिन मनाया जाए। इस पर उन्होंने धूमधाम से जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन हुआ।
समारोह में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां,अंकुर खत्री, नगर पंचायत मां कामाख्या धाम अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, उग्रसेन मिश्रा, करीब करनी,राकेश बंसल,तारिक सरबती,राजेश यादव, बलराम यादव, भास्कर दास, परमानंद शुक्ला,प्रहलाद तिवारी,राकेश यादव, मुजतबा खान,अनिल मिश्र, पप्पू यादव मौजूद रहे। क्षेत्र के पत्रकार और हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।