ब्रेकिंग
अयोध्या27अगस्त25*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी अयोध्या पहुंचे।
सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद अयोध्या नरेश के निधन पर उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
तिवारी ने कहा कि भाजपा कभी राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहती थी, वह इसे सिर्फ राजनीति का मुद्दा बनाए रखना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से भव्य राम मंदिर निर्माण की पक्षधर रही है।
तिवारी ने साफ कहा कि मंदिर का निर्माण केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से संभव हुआ है।
उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उपयुक्त उम्मीदवार बताया।
गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि शाह का बयान पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
बिहार चुनाव को लेकर तिवारी ने आरोप लगाया कि 65 लाख वोट काटे गए और फर्जी मतदाता जोड़कर लोकतंत्र से खिलवाड़ किया गया।

More Stories
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी
मथुरा 23 फरवरी 26थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*