**बेकिंग न्यूज:**
अयोध्या27अगस्त24*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार**
अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद अहमद उर्फ सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ ऐमीघाट के पास देर रात करीब 11:49 बजे हुई। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मामला 236/2024 के तहत पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह और उनकी टीम शामिल रही। पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।