अब्दुल जब्बार
अयोध्या26मई24*विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली के रुदौली के लखमीपुर गांव के निकट बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।घायल बाइक सवार युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे कोतवाली रुदौली के ग्राम खुसका आजाद नगर निवासी राम भवन उम्र 20 वर्ष पुत्र रामचंद्र बाइक से अपनी बहन के घर सरायपीर जा रहे थे।
रुदौली भेलसर मार्ग के लखमीपुर मोड़ के निकर विपरीत दिशा से आ रहे पिकप ने टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप बाइक सवार युवक के ऊपर से निकल गई।गंभीर रूप से घायल युवक को उधर से गुजर रहे ई रिक्शा चालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय ने गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी भेलसर मनीष चतुर्वेदी ने बताया टक्कर मारने के बाद पिकअप को लेकर ड्राइवर भाग निकला है।वाहन को अभी पकड़ा नहीं जा सकता है प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
अयोध्या 11 अप्रैल 26*ई रिक्शा नाले में गिरा तीन घायल
कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या नही रहे राजस्व अधिकारी फरियादी हुए निराश*
लखनऊ11 अप्रैल 26* सवर्ण आर्मी के संगठनात्मक पदाधिकारी नियुक्ति किये गए।