[26/11, 6:07 am] Basudev Yadaw Ayodhya
*नीलगाय सामने आने से मुर्गा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, इस पर सवार 1 की मौत 1 गंभीर*
अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली अंतर्गत डेहरियावा पेट्रोल पंप के पास आज सुबह 4 बजे एक एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल है।
कोतवाल राजेश राय के अनुसार वाहन संख्या यूपी 42 CT 0634 सफेद कलर की पिकअप जो मुर्गा लाने के लिए काम करती है।उसे अमन सिंह पुत्र सीताराम सिंह निवासी मलेथू खुर्द हैरिहटनगंज निवासी 32 वर्षीय चालक का दाहिने पैर टूट गया है। दूसरा राकेश कुमार चौरसिया पुत्र नंगू निवासी मलेथु खुर्द हैरिग्टन गंज जो उसके साथ था की सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई है। दोनो को पुलिस chc बीकापुर लाई जिसमे चालक अमन सिंह को जिला भेजा गया है।
कोतवाल ने बताया कि घटना अचानक वाहन के सामने नीलगाय आने हुआ है। बताया कि अपने गांव से मुर्गा लादने के लिए पिपरी जलालपुर जा रहे थे। सामने से एक नीलगाय आ जाने के बाद साइड में पेड़ से टकरा कर गाड़ी नीचे रोड से पलट गई है। जिसके कारण या घटना हुई है।
[26/11, 6:15 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
बंद घर में ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी। जेवरात समेत कई हजार नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ। घर के समान समेत दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को भी साथ ले गए चोर। घर के गेट का ताला टूटा देख मोहल्ले के लोग ने मकान मालिक को किया सूचित। इटावा में उद्यान विभाग में कार्यरत है मकान मालिक। डिफेंस कॉलोनी सहादतगंज थाना कैंट क्षेत्र का मामला। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
[26/11, 8:31 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग अयोध्या
22 जनवरी को 500 वर्षों के बाद जब श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो वह पूरी दुनिया के लिए अद्भुत क्षण होगा- योगी आदित्यनाथ
अयोध्या धाम कैसा हो यह उसकी शुरुआत रामराज्य की आधारशिला रखते हुए अयोध्या उसके गुणगान को हो रही तैयार।
अयोध्या वासियों और संतों से की अपील कहा जो भी श्रद्धालु अयोध्या आए वह अयोध्या के सद्भाव और आदित्य से अभिभूत होकर वापस जाए -योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने संतो के आश्रम की तुलना पति-पत्नी के रिश्ते से कर डाली कहा पति-पत्नी के आपसी रिश्ते भौतिक व्यवस्था में आहत होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन खून का रिश्ता ना होते हुए भी संतो के आश्रमों में गुरु शिष्य परंपरा सुदृढ़ दिखाई देती है ।
[26/11, 2:04 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आज अपराह्न 3:11 से लगेगी पूर्णिमा,कल सुबह उदया तिथि में होगा पूर्णिमा स्न्नान,कल दोपहर 3:36 तक रहेगी पूर्णिमा,27 नवंबर को होगा पूर्णिमा का स्नान, कार्तिक माह में चलने वाले अनुष्ठानों की होगी कल पूर्णिमा स्नान के साथ पूर्ति, पूर्णिमा स्नान को लेकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण, कल कार्तिक माह का होगा समापन, कल्पवास करने वाले लोगों के अनुष्ठान की होगी कल पूर्णाहुति,
[26/11, 2:05 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या में सरयू घाट पर नगर निगम के लापरवाही की बड़ी तस्वीर आई सामने, मृत गौवंश को खा गया कुत्ता, संत तुलसी घाट के पास कई दिनों मृत पड़ा है गौवंश, गौ सेवक रितेश दास ने नगर निगम के कर्मचारियों पर लगाया आरोप, नही उठा रहे फोन।
ब्रेकिंग
अयोध्या।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारी, 3 जोन और 15 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग पर भी भीड़ नियंत्रण पर होगा प्रशासन का फोकस, श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए बनाई गयी पार्किंग,श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दी जाएगी प्राथमिकता, घाटों पर भी सुरक्षा के रहेंगे सख्त इंतजाम,जल पुलिस एसडीआरएफ, बाढ़ राहत के जवान स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा कर रखेंगे ध्यान, गहरे पानी में जाने के रोक के लिए लगाया गया है जल बेरिकेट, मेला क्षेत्र में एटीएस कमांडो टीम के साथ पीएसी और सिविल पुलिस के जवानों को किया गया है तैनात, आज दोपहर 3:11 पर लगेगा पूर्णिमा,कल लाखों श्रद्धालु लगाएंगे सरयू में आस्था की डुबकी, कल दोपहर 3:36 तक चलेगा पूर्णिमा स्नान।
ब्रेकिंग
अयोध्या।
रेलवे अग्नि दुर्घटना रोकने के लिए किया गया मॉक ड्रिल, फायर विभाग ने कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के साथ किया मॉक ड्रिल, जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह ने दिया आग बुझाने की टिप्स, पहले तो आग लगे ना, अगर ट्रेन में आग लगती है तो कैसे बुझाए जाए इसकी दी गई जानकारी, फायर विभाग के कर्मचारियों ने सीएफओ के साथ जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को दी आग पर काबू पाने की जानकारी, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर किया गया मॉक ड्रिल, ट्रेनों में आग लगने से धनहानि के साथ-साथ होती है जनहानि।
More Stories
भागलपुर26अप्रैल2025*मुख्य सचिव, बिहार सरकार ने भागलपुर में अनेकों साधन,योजनायें उपलब्ध कराने की बात की।
भागलपुर26अप्रैल25*खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर डीएम और एसएससी ने रेलवे स्टेशन का किया मुआयना*
भागलपुर26अप्रैल2025*उप: – चिकित्सा सहायता घायल व्यक्ति।