अब्दुल जब्बार
अयोध्या25जनवरी24*मतदाता जागरूकता के लिए पूरी रुदौली ने ली शपथ
उपजिलाधिकारी ने दिलायी शपथ
भेलसर(अयोध्या)राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब व तहसील प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘पूरी रुदौली ने लिया शपथ’ अभियान में सभी मतदाता नगर के मुख्य मार्ग के किनारे खड़े होकर ठीक 12 बजे मतदाता जागरूकता के लिये सामूहिक शपथ लिया खैरनपुर,ओवर ब्रिज,कोतवाली,नवाब बाजार,कटरा,जीजीआईसी व दरगाह रोड सहित सभी मुख्य मार्ग पर स्पीकर के माध्यम में एसडीएम अंशिका दीक्षित ने सभी को शपथ दिलायी।इस अभियान में जनपद के पाँचों तहसील के मतदाताओ ने भाग लिया।इसमें थर्ड जेंडर के मतदाताओ ने भी जागरूक करने के लिए शपथ लिया।उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने कहा कि सभी मतदाता मतदान के दिन अपने अपने घरों से निकल कर अवश्य मतदान करें और एक सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे।डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकॉन डॉ. निहाल रज़ा ने सभी मतदाताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर समाज सेवी संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस मौके पर समर्पण उत्थान सोसायटी के कोषाध्य पवनकुमार शर्मा प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा आदि लोग अपने साथियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई सभासद व वार्ड वासी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 18मई26*कानपुर में दबंगों का तांडव! अवैध खनन के विरोध पर घरों में तोड़फोड़ और फायरिंग
कानपुर नगर 18मई26*साढ़ थाना क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान
नई दिल्ली18मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*