अयोध्या25अप्रैल24*यूपी बोर्ड में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
अयोध्या। केसरी नंदन विद्यालय में आज मेधावी छात्र-छात्राओं को समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने सम्मानित किया। यूपी बोर्ड में जिन बच्चों ने हाई स्कूल और इंटर में उच्च अंक प्राप्त किया। उन सभी को माला पहनाकर उपहार भेंट कर समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्कूल के मेधावी छात्रों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। मेहनत करके उच्च अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि आप लोग अच्छी तरह पढ़ाई करें, अच्छे अंक प्राप्त कर, अच्छे क्षेत्र में जाकर सरकारी नौकरी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले ही सफल होते हैं। कड़ी मेहनत लगन और लक्ष्य बनाकर पढ़ने से सफलता कदम चूमती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था की ओर से इस क्षेत्र के जो मेधावी छात्र हैं। गरीब छात्र हैं उन सभी को साइकिल वितरित किया जाता है। अभी तक हजारों साइकिल बांटा जा चुका है और बहुत से छात्रों को पठन-पाठन की किताबें पुस्तक भी प्रदान की गई हैं। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षकों की ओर से समाज सेवी सुरेश यादव का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।इस मौके पर मेधावी छात्र छात्रा में हितैषी मौर्या, शिखा यादव, शालिनी यादव , रवि यादव, सजल यादव ,बृजेश निषाद, अंशुमन यादव, सुनील यादव ,अभिषेक यादव, अतुल यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक अध्यापक और स्कूली बच्चों के सभी अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।