अब्दुल जब्बार
अयोध्या25अप्रैल24*डी आई जी रजिस्ट्रेशन ने किया कार्यालय उपनिबंधक रूदौली का निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)डी आई जी रजिस्ट्रेशन निरंजन कुमार ने कार्यालय उपनिबंधक रूदौली का निरीक्षण किया।
गुरुवार को डी आई जी रजिस्ट्रेशन निरंजन कुमार उपनिबंधक कार्यालय रूदौली निरीक्षण के लिए पहुंचे जहाँ दस्तावेज बैनामा की रजिस्ट्री कराने आये लोगों ने खराब नेटवर्क व सर्वर डाउन रहने के कारण रजिस्ट्री में आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया।इसके अलावा लोगों ने रजिस्ट्री का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे के स्थान पर 10 बजे से 5 बजे तक करने की मांग की।एडवोकेट नितिन कुमार गुप्ता ने कहा कि नेटवर्क की समस्या की वजह से लोगो का पैसा व समय बर्बाद होता है।कई बार तो लोगों को अपनी टिकट कैंसिल कराना पडता है।डी आई जी रजिस्ट्रेशन निरंजन कुमार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय का निरीक्षण कर उपनिबंधक पी सी एस अनीता कुमारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

More Stories
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन
पूर्णिया बिहार 21 जुलाई 26 साइबर ठगों से सावधान रहें युवा: एसएसपी शौर्य सुमन*
हरदोई21जुलाई26*जहानीखेड़ा में आवारा मवेशी से टकराई एम्बुलेंस, सड़क पर बड़ा हादसा*!