अयोध्या से अब्दुल जब्बार की रिपोर्ट यूपीआजतक
अयोध्या25अक्टूबर23*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए गए कक्ष का हुआ उद्घाटन
एसडीएम अंशिका दीक्षित व सत्येंद्र भूषण तिवारी ने किया उद्घाटन
रौजागांव स्थित डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में किया गया कक्ष का निर्माण
भेलसर(अयोध्या)तहसील क्षेत्र के रौजागांव स्थित डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में रुदौली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए गए कक्ष का एसडीएम अंशिका दीक्षित व सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में कक्ष का निर्माण कराना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।प्रतिदिन प्रार्थना के दौरान जो रुदौली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है उनके नाम लिए जाएं जिससे बच्चों को उनसे प्रेरणा मिले और उन पर गर्व कर सकें।
सीओ रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने माता-पिता और गुरुओं की कही हुई प्रत्येक बात को मानना चाहिए और अच्छी पढ़ाई करके देश सेवा के लिए अपने आप को तैयार करना चाहिए।डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डा0 निहाल रजा ने कहा कि जो देश के और भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है उन्हें तो सभी जानते हैं लेकिन जो हमारे परिवार व क्षेत्र के हैं उन्हें अभी कम लोग ही जानते है।इसलिए हमने कक्ष का निर्माण कराके आज की पीढ़ी को देश के प्रति उनके बलिदान को बताना चाहते हैं।चेयरमैन डॉ निहाल रजा और प्रिंसिपल डॉ भावना मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से आए हुए भगवती प्रसाद के पुत्र जगजीवन,ओवैस करनी के पुत्र कारिब करनी और काजी हबीबुल हक की पोती एंजिला शफवी को भी पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली थी।जिसमें उन्होंने चंद्रयान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे विषयों को समाहित किया था।कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मिश्रा ने किया।इस अवसर पर कोतवाल देवेंद्र सिंह,इरफान खान,अनिल खरे,अमित,शाह आमिर तबरेज,नीरज द्विवेदी,अरविंद यादव,वत्सला सिंह,मधुलिका श्रीवास्तव,सविता बालियान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई26अप्रैल26*निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावक को गालियां दीं और बच्चे का नाम काटने की धमकी दी
लखनऊ26 अप्रैल 2026*तापमान ने रविवार को बनाया नया रिकॉर्ड*
मथुरा 26 अप्रैल 26 *नव-आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई*