अयोध्या24जून26*खून का कोई धर्म नहीं होता, रक्तदान कर इंसानियत का फ़र्ज़ निभाएं……मो0 आमिर खान एडवोकेट
हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और 72 शोहदाए करबला की याद में रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने किया रक्तदान
भेलसर(अयोध्या)हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और 72 शोहदाए करबला की याद में क़स्बा स्थित रुदौली मैरेज हॉल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रुदौली ब्लड डोनेशन की ओर से किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवता और समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। शिविर में कुल 76 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक मो0 आमिर ख़ान एडवोकेट ने कहा कि खून का कोई धर्म, जाति या मजहब नहीं होता रक्त की जरूरत इंसान को होती है और रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। किसी दुर्घटना बीमारी या आपात स्थिति में रक्त ही वह माध्यम है जो किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए आयोजक ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए त्याग, इंसाफ और मानवता की मिसाल है उसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके और समाज में मानव सेवा का संदेश पहुंचाया जा सके रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रुदौली ब्लड डोनेशन के सहयोगी ज़िया उद्दीन ज़िया, मोहम्मद शारिक, शफ़ात,आदिल, अबू बकर, ज़ीशान, सऊद और सुधीर मिश्र सगीर ख़ान क़ाज़ी ईबाद आलोक चौरसिया सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा आयोजन की व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग किया।इस अवसर पर ज़िला अस्पताल फ़ैज़ाबाद रुदौली चैरिटेबल ब्लड सेंटर भेलसर तथा हेल्थ सिटी हॉस्पिटल लखनऊ की तीन टीमों ने शिविर में भाग लेकर रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
आयोजक ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियों में उम्मीद की किरण बन सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझें और अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़कर इंसानियत की सेवा करें अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों की खुशहाली, कामयाबी और समाज में भाईचारे की मजबूती पर जोर देने की बात कही।
More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अपराध पर लगाम के लिए SSP का मास्टर स्ट्रोक, रात में शुरू हुई “सुपर-पेट्रोलिंग*
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों को दूसरी किस्त जारी, डीएम अंशुल कुमार का बड़ा बयान कोई भी पीड़ित नहीं छूटेगा*
बदायूं12अक्टूबर 26*बदायूं में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान।