अयोध्या23जुलाई24*अयोध्या के नए सीओ आशुतोष तिवारी को किया सम्मानित: राजेश महाराज
अयोध्या। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने अयोध्या के नवागत सीओ आशुतोष तिवारी का किया स्वागत। बता दे की टेढ़ीबाजार सीओ कार्यालय में श्री तिवारी का माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंटकर और रामलला जी का चित्र देकर किया स्वागत। इस दौरान राजेश महाराज ने कहा कि बहुत पुण्य के बाद ही अयोध्या में सेवा का अवसर मिलता है। अयोध्या के नए सीओ आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में अयोध्या को नया आयाम मिलेगा। अयोध्या के जो भी मेला संचालित होते हैं अच्छे और ठीक ढंग से संचालित होंगे। ऐसा उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अयोध्या के नवजात सीओ आशुतोष तिवारी का हमने स्वागत किया है। उम्मीद किया है कि उनके कुशल प्रशासनिक नेतृत्व में अयोध्या को एक नया आयाम मिलेगा। और अयोध्या की जनता को समय से न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा है कि एक तरह अयोध्या में सेवा ड्यूटी करना भगवान की सेवा के समान है और यह बहुत पुण्य कर्मो के उपरांत ही मिलता है। इस स्वागत से हर्षित दिखे अयोध्या के सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा कि सभी के योगदान और सहयोग से ही न्याय व्यवस्था अच्छी ढंग से संचालित होती है। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को न्याय मिलेगा मेरा प्रयास होगा अयोध्या की जो भी मेला होते हैं ठीक से संचालित हो और अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं को ठीक ढंग से दर्शन पूजन कराया जा सके। अयोध्या एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां पर प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन को आते हैं ठीक ढंग से सभी दर्शन कर सकें ऐसा मेरा प्रयास होगा। पीड़ितों को न्याय मिल सके ,समय से सभी को न्याय मिले ,ऐसा मेरा प्रयास होगा। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 18 नवंबर 25*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 वांछित बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 18/11/25*तहसील के कर्मचारियों पर साक्ष्य छुपाने का लगा आरोप पत्रावली की जांच करने की हुई मांग।*
नई दिल्ली 18/11/2025*आज के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समाचार (18 नवंबर 2025):