अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या22नवम्बर23*बाबा बाजार पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग की आशंका में किया चालान
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार पुलिस ने भूमि कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को व महिला से विवाद करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।उप निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि ग्राम रेछ के संतोष कुमार पुत्र राजेन्द्र,दिनेश पुत्र जगरूप तथा ग्राम रसूलपुर नेवादा के दिनेश पुत्र छेददन के बीच जमीन की कब्जेदारी को लेकर विवाद होने लगा।सूचना पाकर उप निरीक्षक बख्त बहादुर सिंह सिपाही सूर्यप्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर तीनों को पकड़ कर थाने ले आये।उप निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि ग्राम चंद्रामऊ मंगा में नदीम पुत्र सगीर परिवार में एक महिला पर आमादा फौजदारी हो रहा था पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चार लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप