अयोध्या21 जून २६*योगिक हैप्पीनेस सेंटर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*
अयोध्या **अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगिक हैप्पीनेस सेंटर के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।*
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री
(कार्यालय)प्रवीण सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक आसनों तक सीमित नहीं है,बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ होने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब मस्तिष्क स्वस्थ होगा तभी व्यक्ति स्वस्थ होगा, व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी समाज स्वस्थ बनेगा। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
*रघुवर दयाल मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक एन. लाल (रामकुमार गुप्ता) ने कहा कि योग को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास के लिए पहले से तैयारी एवं दृढ़ संकल्प आवश्यक है, तभी इसके पूर्ण लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।*
*योग विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता एवं योगाचार्या गीता गुप्ता ने सभी साधकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया तथा नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है तथा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।*
*कार्यक्रम में डॉ. बृजेश पासवान, नीतेश सिंह, विवेक शुक्ल, बी . के. सिंह, अरविन्द गुप्ता, सोनी सिंह, सुरेश पाण्डेय, राजेश यादव, शिवांशी , नेहा यादव, सक्षम सहित अनेक साधकगण उपस्थित रहे।*
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 की बड़ी खबरें……………….*
New Delhi 15 October 2026* TODAYS TOP NEWS*from upaajtak news channel