अब्दुल जब्बार
अयोध्या21जनवरी24*चोटी वाले बाबा का विश्वकर्मा ब्रिगेड अयोध्या ने किया भव्य स्वागत
भेलसर(अयोध्या)मध्य प्रदेश में चोटी वाले बाबा के नाम से विख्यात स्वामी बद्री विश्वकर्मा जी महाराज ने मध्य प्रदेश के राम जानकी मंदिर से अयोध्या धाम के रास्ते लगभग 551 किलोमीटर अपने बालों की छोटी से रथ खींचकर प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचने वाले हैं। यह जानकारी जैसे ही शनिवार की शाम विश्वकर्मा ब्रिगेड अयोध्या के पदाधिकारीओ को हुई वह अपनी टीम से वार्ता कर जिले के पदाधिकारीओ ने लखनऊ अयोध्या मार्ग पर पहुंचकर स्वामी जी का भव्य स्वागत किया और उनके साथ कई किलोमीटर जय श्री राम के नारे लगाते हुए साथ पैदल यात्रा की।
जिला प्रभारी पवन विश्वकर्मा ने बताया कि संतों के आगमन के बारे में जैसे ही जानकारी होती है हमारी टीम उनके दर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहती है गुरु जी ने बताया कि हमने यह प्रण किया था कि मध्य प्रदेश के राम जानकी मंदिर से भगवान के प्राण प्रतिष्ठा में अपने बालों की छोटी से खींचते हुए रथ लेकर पहुंचेंगे और भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे इस मौके पर जिला प्रभारी पवन विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा संरक्षक शीतला प्रसाद विश्वकर्मा महासचिव अशोक विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा जिला मंत्री संजय विश्वकर्मा जिला सचिव सुनील विश्वकर्मा अमरनाथ विश्वकर्मा रामराज अर्जुन संतलाल श्यामलाल राम गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
कौशाम्बी27जुलाई26*मनौरी बाजार में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत*
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*