*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या20अक्टूबर*आप की फ्री बिजली की बात जनता के साथ अभियान शुरू*
*जिले में इस अभियान को तेजी के साथ चलाया जा रहा है……जिलाध्यक्ष आप*
भेलसर(अयोध्या)आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डा.शौकत अली शाही ने बताया कि 10 अक्टूबर को ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की शुरुआत सुल्तानपुर के कादीपुर से प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुरू की थी।उन्होंने जनसभा कर इस मुद्दे पर जनता की राय जानी और 300 यूनिट फ्री बिजली किसानों को मुफ्त बिजली सहित बकाया बिल माफ करने की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गारंटी वाला कार्ड नागरिकों से बहुत ही तेजी के साथ भरवाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष डा. शौकत अली शाही ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह अभियान अयोध्या जिले में चल रहा है।पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस अभियान के जरिए लोगों को गारंटी कार्ड भर कर दे रहे हैं।जिसमें हम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से जनता को यह गारंटी दे रहे है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हम लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ बिजली का बकाया बिल माफ करने का काम करेंगे।जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत काफी उत्साह जनक रही ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ अभियान की सफल शुरुआत ने 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का संकेत दे दिया है।उन्होंने बताया कि जनता के इस उत्साह को हम पूरे जिले में लेकर जाएंगे।जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्ति करते हुए कहा कि इसी तरह मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर हमें जिले भर में जनता का प्यार और उनका साथ मिल रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा।

More Stories
लखनऊ १९ फरवरी २६ * कौशल विभाग से सीधी सरकारी नौकरी नहीं: मंत्री कपिल देव अग्रवाल
लखनऊ १९ फ़रवरी २६ * * मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
मेरठ १९ फरवरी २६ * ठगी के माइंड गेम की ऐसी घटना कि जिसे पढ़कर आपका सर भी चकरा जाएगा-