अब्दुल जब्बार
अयोध्या2नवम्बर24*मां कामाख्या धाम सैदपुर संपर्क मार्ग पर हुआ भारी गड्ढा
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
भेलसर(अयोध्या)मां कामाख्या धाम से सैदपुर संपर्क मार्ग के बीचोबीच में सड़क धंस गई जिससे सड़क पर गड्ढा हो गया। जबकि मां कामख्या धाम में शुक्रवार और सोमवार को मेला लगता है और इसी रास्ते से श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। सड़क पर हुए गड्ढा को संबंधित विभाग द्वारा कई बार मरम्मत कराया गया लेकिन समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है।
रूदौली तहसील क्षेत्र के नवसृजित नगर पंचायत में स्थित मां कामाख्या मंदिर के निकट दूध डेरी के चन्द कदमों के पास बने पानी की टंकी के पास सड़क के बीच में गड्ढा हो गया।यह गड्ढा राहगीरों व श्रद्धालु के लिए आवागमन में खतरा बना रहता है।सड़क धसने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी राहगीरों की कठिनाइयों को नजर अंदाज कर रहे है धसे हुए मार्ग को देखते हुए ऐसा लगता है कि संबंधित विभाग को बंद आवागमन से कोई मतलब ही नहीं है।अभी कुछ दिनों पहले विभाग ने जिस मार्ग पर सिर्फ दिखावे के लिए सही करवाया था। वही यह मार्ग अतिथि गृह तक जाने वाले मार्ग को भी जोड़ता है धंसी सड़क जो संबंधित विभाग को दिखाई नहीं दे रहा है यह मार्ग सैदपुर से मां कामाख्या धाम मंदिर व शुकुल बाजार को जोड़ता है।यह मार्ग मां कामाख्या धाम होने के कारण क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है परन्तु अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे दुरुस्त कराने के लिए संज्ञान नहीं लिया है।कब चेतेंगे सम्बंधित विभाग के जिम्मेदार अवरुद्ध मार्ग को कब सही करवाएंगे।यह वक़्त बतायेगा।
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर