[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अजगर निकलने से रहगीरों मे मचा हड़कम्प, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
अयोध्या।कुमारगंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नहर की पटरी पर अजगर होने से लोग परेशान थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने अजगर के पकड़ने के बाद राहत की सांस ली है।
कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पाराधमथुआ के बगल से गुजरी शारदा सहायक डबल नहर कि पश्चिम पटरी के पास स्थित पूरे उजाला पाठक गांव के पास नहर की पटरी पर में पिछले तीन दिन से ग्रामीणों को अजगर दिखाई दे रहा था। जो ग्रामीणों के पहुंचने पर नहर की पटरियों पर बरसात के चलते हुए गड्ढों में छुप जाता था।
नहर के पास अजगर होने से क्षेत्र के लोग चिंतित थे कि कहीं यह अजगर नहर की पटरी पर जाने वाले ग्रामीणों व उनके जानवरों को अपना शिकार न बना ले। रविवार की सुबह नहर की पटरी से गुजर रहे लोगों ने अजगर की फुंफकार सुनकर रुक गए। लेकिन अगर रास्ते से काफी देर तक नहीं हटा राहगीरों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने नहर की पटरी पर अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार
मिल्कीपुर -अयोध्या।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इनायत नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपनी 2 वर्ष की मासूम बेटी को पटक कर मार डालने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए हत्याभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताते चलें की इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारून चौकी क्षेत्र स्थित एमके मार्क ईट भट्ठा पर काम कर रहे एक भट्ठा श्रमिक ने नशे में धुत होकर अपनी दूसरी पत्नी से कहासुनी के बाद पहली पत्नी की 2 वर्षीय बेटी दिव्या को उठाकर जमीन पर पटक दिया था जिसके चलते मासूम बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने मामले में आरोपी पिता लोकनाथ पुत्र तुलसीराम बरिहा निवासी पिलुआपाली पोस्ट सुखीपाली थाना पिथौरा जनपद महासमुन्द के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: 23 दिसंबर को भूपेश बघेल की होने वाली जनसभा होगी ऐतिहासिक:अखिलेश यादव
अयोध्या।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 दिसंबर को बीकापुर विधानसभा के ग्राम जलालपुर,बीकापुर पेट्रोल पंप के निकट दिन में 12 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया होने वाली उपरोक्त जनसभा को व्यापक रूप प्रदान करने हेतु तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता भूपेश बघेल जी की जनसभा हेतु अपनी पूरी ताकत झोंक दें।उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जनपद के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रतापगढ़ में पत्रकार साथी के ऊपर एसिड अटैक। गंभीर हालत में प्रीति हास्पिटल प्रयागराज में भर्ती। पत्रकार साथियों समेत बिभिन्न पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश।*
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: आवारा कुत्तों के हमले से घायल नीलगाय
अयोध्या। आज डयूटी के दौरान कोतवाली अयोध्या के तिहुरा मांझा में पहुँचा था तभी सूचना मिली कि एक नीलगाय घायल होकर कुत्तों के डर से तालाब के अंदर फसी हुई है। तालाब के पास जाने पर देखा कि एक तालाब के अंदर एक नीलगाय फसी हुई है और तालाब के किनारे चारों तरफ कुत्ते शिकार में इंतजार कर रहे हैं जो इसके पहले भी उसे काटकर घायल कर चुके थे। सबसे पहले कुत्तों को स्थानीय लोगों की मदद से भगाया गया। रस्सा लेकर स्थानीय लोगों को तालाब में उतारा गया परन्तु ये क्या वह नीलगाय हम लोगों का सहारा पाकर तालाब से निकलकर भागने लगी। परन्तु कुछ ही दूर जाने पर कुत्ते फिर से पीछा कर लिए। हम लोग मोटरसाइकिल से सड़क मार्ग होते हुए आगे पीछा किये तो आगे नजारा बहुत ही विभत्स था। फिर से नीलगाय पानी में कुत्तों से बचने के लिए घुस गई थी परन्तु इस बार पानी ज्यादा न होने के कारण कुत्ते पानी में घुसकर नोचने लगे थे। तुरन्त हम लोग मौके पर पहुँचकर कुत्तों को भगाए उसके उपरांत नीलगाय को रस्सी और बॉस की सहायता से बाहर निकलवा कर सड़क के ऊपर लाकर सुरक्षित किया गया। वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम को फोन करके सूचना दिया गया।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
काकोरी एक्शन कांड के महानायक शहीद अशफाक उल्ला खान का मनाया गया शहादत दिवस।मंडल कारागार में हुआ आयोजन।आज ही के दिन 19 दिसंबर 1927 को फैजाबाद के कारागार में अशफाक उल्ला खान को दी गई थी फांसी। शहीद अशफाक उल्ला खां को दी गई श्रद्धांजलि।शहादत दिवस के मौके पर तीन विभूतियों को दिया गया माटी रतन सम्मान।अपूर्व जोशी,डॉ नुसरत मेंहदी व सैयद आबिद हुसैन को दिया गया माटी रतन सम्मान। शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति, गीता देवी निबंध प्रतियोगिता डॉ शैलेश पांडेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन। अशफाक उल्ला खान मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने आयोजित किया कार्यक्रम।संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडे मंडल कारागार के अधीक्षक शशीकांत मिश्रा रहे मौजूद।मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल फॉर रूरल एजुकेशन हैदराबाद के वाइस चेयरमैन भरत पाठक रहे मौजूद।कार्यक्रम में अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी रहे मौजूद।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास 16 महीने बाद पहुंचे रामजन्मभूमि परिसर। लेंगे निर्माणाधीन रामलला के मंदिर का जायजा। करेंगे रामलला में दर्शन और पूजन। उतारे के विराजमान रामलला की आरती।काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास। 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री के द्वारा रखे जाने के बाद पहली बार राम जन्मभूमि पहुंचे हैं महंत नृत्य गोपाल दास।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अमृत महोत्सव का समापन आज।जीआईसी के ग्राउंड में हो होगा अमृत महोत्सव का समापन। हजारों की संख्या में सामूहिक रूप से लोग वंदे मातरम का करेंगे गायन। शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि।
अशफाक उल्ला खान की शहादत दिवस आज।मंडल कारागार में होगा कार्यक्रम।आज ही के दिन 19 दिसंबर को अशफाक उल्ला को दी गई थी फांसी।अशफाक उल्ला की सहादत दिवस पर तीन विभूतियों को दिया जाएगा माटी रतन सम्मान।शहीद अशफाक उल्ला शोध संस्थान कर रहा है आयोजन।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
लख़नऊ*
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का योगी सरकार पर गंभीर आरोप
हमारे सभी फोनों को टेप किया जा रहा है.
हमसे संबंधित सभी लोगों को सुना जा रहा है.
मुख्यमंत्री खुद कुछ रिकॉर्डिंग सुनते हैं.
आईएएस जिनका फूल फॉर्म है इनविजिबल आफ्टर सरकार.
कुछ लोग आखरी वक्त पर खुश करने में लगे हुए हैं..
सरकार बदलेगी अधिकारी भी बदलेंगे तो बुलडोजर भी उधर चलेगा
अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य बिंदु*
बीजेपी को अब हार का डर सता रहा है
हार के डर से बीजेपी नेताओं को उतार रही
बीजेपी अब कांग्रेस के रास्ते पर जा रही
अब केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर डराया जा रहा है
मंत्री टेनी को सरकार क्यों बचा रही है
निषाद समाज के साथ धोखा हुआ
उन के साथ वादाखिलाफी की गई
सीएम योगी यूपी के लिए अनुपयोगी हैं
अजय मिश्र टेनी इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे ।
हमें अनुपयोगी सरकार से कोई उम्मीद नहीं
यूपी में आज भी समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों पर छापेमारी जारी है
जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है
सीएम आवास को गंगाजल से क्यों धुलवाया गया
गंगा सफाई के नामपर बीजेपी ने लूट की
पूर्व CM से आवास खाली कराने का आदेश आया था । नेता जी ने सीएम से कुछ दिन की राहत मांगी थी लेकिन सीएम ने नोटिस देकर तुरंत खाली करवाया था
मेरे मना करने के बावजूद नेताजी मिलने गए थे
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा कल अयोध्या के दौरे पर।अवध विश्वविद्यालय व नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल।एक ही दिन होगा दोनों विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह।10:00 बजे अवध विश्वविद्यालय पहुंचेगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,1:00 बजे पहुंचेगी कुमारगंज के नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय।दोनों विश्वविद्यालयों में मेधावियो को देंगी गोल्ड मेडल।अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा रहेंगे मौजूद। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत व कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के पूर्व सचिव डॉ मंगला राय होंगे मुख्य अतिथि।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रेस नोट
अयोध्या।
नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी रविवार से समूचे उत्तर प्रदेश में अपने छह संगठन क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राएं निकालेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली इन यात्राओं के जरिए सांस्कृतिक विरासत की महत्ता उकेरने के साथ राष्ट्रवाद का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। साथ ही हिंदुत्व के मुद्दों को और धार देने के लिए एजेंडें में शामिल धार्मिक स्थानों का चयन भी यात्राओं के रोड मैप में किया गया है। ऋषि मुनियों और क्रांतिकारियों की धरा से यात्रा निकाल कर राष्ट्रभक्ति के तापमान को बढ़ाए रखने का काम किया जाएगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के दिग्गज नेता इन यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। यात्राओं की शुरुआत जनसभा से होगी। इन यात्राओं के जरिये प्रदेश के सभी हिस्सों और विधान सभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने की कोशिश होगी। यात्राओं के जरिये संगठन के कामकाज और पार्टी के संभावित उम्मीदवारों का दमखम भी परखा जाएगा। यात्राओं के लिए स्थानों का चयन भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडा को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पहली जन विश्वास यात्रा महाराजा सुहेलदेव राजभर और रामायण मेला के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर से शुरू होगी जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में समाप्त होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ये विश्वास का संकट कांग्रेस, कम्युनिस्टों ने पैदा किया है. हमारा संकल्प है प्राण जाए पर वचन न जाए. उन्होंने बताया कि लोग कहते थे, जनसंघ वाले आते हैं तो 370 हटाने की बात करते हैं, हमने धारा 370 चुटकी बजाकर खत्म किया. वहीं, अब अयोध्या में मंदिर बन रहा हैं, मैं मानता हूं कोर्ट का फैसला है, पर ईश्वर को यही मंजूर था कि बीजेपी सरकार के वक्त रहते मंदिर बने. हमारा संकल्प था कि पुराने मंदिर वापस खड़े हों. जोकि ऐसा हो भी रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का अगर किसी ने काम किया तो मोदी जी ने किया है. साथ ही बाबा विश्वनाथ काशी में मंदिर देखकर आपकी छाती चौड़ी हो जाएगी. यह यात्रा महबूबगंज से गोसाईगंज विधानसभा में प्रवेश करेगी उसके बाद गोसाईगंज से तारुन में सभा को विधि एवं न्याय मंत्री वृजेश पाठक संबोधित करेंगे, उसके बाद रामपुर भगन में यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा यात्रा मिल्कीपुर विधानसभा के इनायतनगर में सभा होगी । मिल्कीपुर बाजार में स्वागत के पश्चात यात्रा अमानीगंज बाजार पहुंचेगी उसके बाद डाक बंगला रुदौली पर सभा होगी उसके बाद लोहिया पुल से सहादत गंज चौराहे पर यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा उसके बाद यह यात्रा महानगर में भ्रमण करेगी । जन विश्वास यात्रा अयोध्या में रात्रि विश्राम करेंगी उसके बाद 21 तारीख को समूह की अयोध्या विधानसभा का भ्रमण कर गोंडा की तरफ से प्रस्थान करेगी। यात्रा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिम्पल ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है .प्रेसवार्ता में अखंड प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह मौजूद रहे.
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
एसएसपी शैलेश पांडे की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
महाराजगंज पुलिस को मिली सफलता।घर का ताला तोड़कर 5 लाख रुपये नगद व लाखों के जेवर चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश। तीन शातिर चोर गिरफ्तार।चोरी के 3 लाख 27 हज़ार रुपये बरामद।लगभग 7 लाख रुपये के जेवर भी बरामद। थाना महाराजगंज के जलालुद्दीननगर में हुई थी चोरी।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जीआईसी के मैदान पर हुआ अमृत महोत्सव का समापन।देश मना रहा है आजादी का 75वां वर्ष।जीआईसी के मैदान पर लगभग हज़ारो लोगों ने गाया वंदे मातरम। भारत माता की उतारी गई आरती।शहीद अशफाक उल्ला को दी गई श्रद्धांजलि। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि।सैनिक परिवार के लोगों को किया गया सम्मान। वर्तमान पीढ़ी को आजादी के दीवानों की कहानियों से कराया गया रूबरू।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या,19दिसंबर।अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान की तरफ से अमर शहीद अशफाकउल्ला खां के शहीद दिवस पर अपूर्व जोशी, डा.नुसरत मेहदी तथा सै आबिद हुसैन को प्रतिष्ठित माटी रतन सम्मान प्रदान किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि डा.भरत पाठक एवं विशिष्ट अतिथि डा.नंदिता पाठक ने सम्मान प्रदान किया।समारोह की अध्यक्षता मेयर ऋषिकेश उपाध्याय संचालन शोभा अक्षर तथा देशदीपक मिश्र ने किया।
शहादत दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गंगा विचार मंच जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष डा.भरत पाठक ने कहा कि क्रांतिकारियों की विरासत को संजोना बहुत सराहनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि माटी रतन सम्मान के25वे वर्ष को सरकार की सहायता से भव्य तरीक़े से मनाया जाएगा।श्री पाठक ने कहा की क्रांतिकारियों के इतिहास को केंद्रीय तथा प्रांतीय स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डा. नंदिता पाठक ने कहा कि देश की आजादी बलिदानों से मिली है।वर्तमान पीढ़ी को इसे सुरक्षित तथा समृद्ध बनाना है।संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष मे देश को समीक्षा करनी होगी कि देश को क्रांतिकारी विरासत के मुताबिक कहाँ तक कामयाबी मिली है।
उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों के परिवार को आजाद भारत मे जिल्लत और किल्लत में गुजर बसर करनें को मजबूर होना पड़ा।तत्कालीन सरकारों ने उनकी उपेक्षा किया।बिश्मिल, आजाद मणीन्द्र नाथ, रोशन सिंह के परिवार गरीबी और अपमान झेलने को मजबूर हुए।उनके साथ देश ने सम्माजनक व्यवहार नहीं किया।श्री पाण्डेय ने फैजाबाद का नाम बदलने पर चुटकी लेते हुए कहा कि क्या अशफाक के शेर, तंग आकर हम भी उनके जुल्म औ बेदाद से,चल दिए सू ए अदम में फैजाबाद की जगह अयोध्या लिखा जाएगा।
समारोह मे तीन तीन छात्रों को शांति सिंह स्मृति, गीता पाण्डेय स्मृति तथा डा.शैलेश पाण्डेय स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।इसमें इमामुद्दीन, अर्जुन पाण्डेय, अंकिता वर्मा, सहित छै अन्य छात्र शामिल है।समारोह में संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी, जसवीर सिंह सेठी, हमीदा अजी़ज, विश्व प्रताप सिंह अंशू अब्दुल रहमान भोलू, विकास सोनकर, नीशू, रमाशंकर गुप्ता पिल्लू, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह, शीतला पाठक,, उग्रसेन मिश्रा, भाजपा विकास सिंह, सुनील शास्त्री, विवेक पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, लड्डू लाल यादव ,अंकित पाण्डेय सहित अनेकों गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के स्वागत समिति के अध्यक्ष मणीन्द्र शुक्ला मन्नू ने समारोह के अतिथियों का शाल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी ने समारोह समापन की घोषणा किया
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सेना ने फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने वाले गैंग का पर्दाफाश। एक अभियुक्त गिरफ्तार।युवाओं को झांसा देकर लाखों रुपए ऐठ कर देता था फर्जी नियुक्ति पत्र। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार। अमेठी का रहने वाला है अभियुक्त संदीप कुमार द्विवेदी।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या।
अखिल भारतीय स्नातक संघ ने स्नातक बेरोजगारों को रोजगार देने का लिया संकल्प जनपद स्तर पर गठन कर बेरोजगार अध्यापकों को जागरूक करने का लिया निर्णय मदरसा संवाददाता अखिल भारतीय स्नातक संघ की एक बैठक मलिकपुर में के अंबिका तिवारी आईटीआई में संपन्न हुई बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश पांडे ने स्नातक बेरोजगारों को जगाने का जिम्मा लेते हुए कहा कि उन को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे हमारी पार्टी और राजनीतिक पार्टी है हम लोग केवल स्नातक के लिए कार्य करेंगे रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ राकेश पांडे ने कहा कि अभी तक स्नातक क्षेत्र से जितने मैच हुए हैं वह केवल हम लोगों को ठगने का काम किया है लाली पाप देकर वोट ले लेते हैं और कोई कार नहीं करते हैं इसलिए हम लोगों ने राजनीतिक दल बनाकर केवल अपने अधिकार और संघर्ष के लिए लड़ने का निर्णय लिया है वही स्नातक बेरोजगारों को जागरूक करने के साथ उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा जिसमें मधुमक्खी पालन मछली पालन भैंस पालन आदि का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगाडॉ राकेश पांडे ने कहा कि इस संगठन का 7 राज्यों में गठन हो गया है अब सभी राज्यों के ब्लॉक स्तर पर इसका गठन कर के साथ उनको ग्राम स्तर पर गठन करने की जिम्मेदारी दी जाएगी जिससे स्नातक क्षेत्र के लोग अपना अधिकार पा सके क्षेत्रीय मंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष देव दर्शन तिवारी ने भी सभी स्नातकों को एक साथ संगठन में आने की अपील करते हुए कहा कि जब आप लोग साथ हैं कि तभी हम लोग आपका अधिकार दिला पाएंगे जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने भी सभी को साथ आने का आह्वान करते हुए कहा कि हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपना लड़ाई लड़कर अपना अधिकार लेंगे इस अवसर पर सुधांशु तिवारी लाल बहादु
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *23 को छतीसगढ़ के cm की बीकापुर में होगी सभा*
अयोध्या।
कांग्रेस ने अपना चुनावी संखनाद शुरू कर दिया है। बीकापुर के जलालपुर माफी में 23 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बधेल। कांग्रेसी नेताओं व प्रशासन ने हेलीकाप्टर उतरने के स्थल का किया निरीक्षण। जलालपुर माफी गांव के बगल पेट्रोल पंप के पास मैदान पर होगी जनसभा।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *0-सोहावल तहसील मे अफसरशाही के चलते एक हफ्ता बाद भी नही हो सकी चकरोट की पैमाइश*
*0-आईजी आर एस द्वारा की गयी शिकायत को लेखपाल द्वारा नजरंदाज कर पीडित ने गलत रिपोर्ट लगाने की व्यक्त की आशंका*
सोहावल- अयोध्या
सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर निवासी कमलेश दत्त दूबे ने गाटा संख्या 334 चकरोट पर दबंगो द्वारा कब्जा करने की शिकायत आई जी आर एस के तहत की। पीडित का आरोप है कि हल्का लेखपाल की मिलीभगत के कारण तहसील प्रशासन मौन साधे हुए है। जिसके कारण कोई भी राजस्व कर्मी उक्त मामले की सच्चाई की जांच करने नही आया। पीडित ने कार्यालय मे बैठकर गलत रिपोर्ट भेजने की आशंका व्यक्त की है।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *कल होगा जन विश्वास यात्रा का स्वागत। —–प्रमुख व्यवसाई राकेश जायसवाल*
*सोहावल तहसील रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा पर युवा भाजपा नेता प्रसिद्ध व्यवसाई राकेश जायसवाल अपने सहयोगियो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली जन विश्वास यात्रा का साढे तीन बजे स्वागत करेंगें*
*उक्त मामले की जानकारी जायसवाल के सहयोगी एवं युवा नेता जितेंद्र सिंह ने दी*
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *ग्रामीण बैक बडागांव शाखा प्रबंधक एवं सहायक की मनमानी से त्रस्त प्रधान संघ सोहावल मैदान मे*
*ग्रामीण बैक शाखा प्रबंधक एवं सहायक प्रबधक के दुर्व्यवहार को लेकर सोहावल प्रधान संघ हुआ आक्रोशित*
*0 -शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन कर विरोध करने की दी धमकी*
सोहावल -अयोध्या
सोहावल विकास खंड अंतर्गत बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैक शाखा बड़ागांव में तैनात शाखा प्रबंधक सुमित सिंह, सहायक मैनेजर नीलू शर्मा का प्रधान संघ एवं स्थानीय खाता धारकों ग्रामीणों से खाता खोलने केसीसी एवं पास बुक बनाने ना प्रिंट करने बैंक में देर तक बैठाने अवैध रूप से सुविधा शुल्क मांगने का एतराज करने पर उपरोक्त कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार कर बैंक से भगा देने आदि की शिकायत प्रधान संघ ने उक्त मामले की शिकायत रीजनल मैनेजर बड़ौदा यूपी बैंक रीडगंज अयोध्या से लिखित रूप में की है। प्रधान संघ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,प्रधान राजेश तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश तिवारी बब्बू प्रधान प्रतिनिधि कप्तान तिवारी प्रधान शैलजा पांडेय,प्रधान नदीम मलिक प्रधान रियाज अली,प्रधान पिब्बो,प्रधान शांती देवी,प्रधान खुशबू निषाद,प्रधान सुषमा तिवारी,ने आरोप लगाया है। कि शाखा कर्मियों की मनमानी दुर्व्यवहार एंव सुविधा शुल्क माँगने से आजिज लोगों ने जिसको लेकर रीजनल मैनेजर से लेकर सभी उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गयी है।समय रहते कार्यवाही नही होने पर प्रधान संघ स्थानीय खातेदार ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करेगा।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *0-सोहावल तहसील मे अफसरशाही के चलते एक हफ्ता बाद भी नही हो सकी चकरोट की पैमाइश*
*0-आईजी आर एस द्वारा की गयी शिकायत को लेखपाल द्वारा नजरंदाज कर पीडित ने गलत रिपोर्ट लगाने की व्यक्त की आशंका*
सोहावल- अयोध्या
सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर निवासी कमलेश दत्त दूबे ने गाटा संख्या 334 चकरोट पर दबंगो द्वारा कब्जा करने की शिकायत आई जी आर एस के तहत की। पीडित का आरोप है कि हल्का लेखपाल की मिलीभगत के कारण तहसील प्रशासन मौन साधे हुए है। जिसके कारण कोई भी राजस्व कर्मी उक्त मामले की सच्चाई की जांच करने नही आया। पीडित ने कार्यालय मे बैठकर गलत रिपोर्ट भेजने की आशंका व्यक्त की है।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *भाजपा जनसंदेश यात्रा का होगा जगह जगह स्वागत।बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के बीच जनार्दन ढाबा पर स्वागत कर करेंगी सभा*
*भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के कार्यकाल मे जन जन तक पहुचाने लेखा जोखा जनता के बीच पेश करने के लिए जन संदेश यात्रा सुबह गोसाईंगंज ,इनायत नगर, होते हुए रूदौली विधान सभा क्षेत्र रूदौली मे रामचंद्र यादव की सभा भेलसर लोहिया पुल से अयोध्या धाम देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान डा अमित सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव यात्रा के साथ चल रहे जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय द्वारा जनार्दन ढाबा पर स्वागत कर एक सभा होने के पश्चात तहसीन पुर टोल प्लाजा फौजी ढाबा प्रसिद्ध व्यवसाई भाजपा नेता राकेश जायसवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगें*
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सेना ने फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने वाले गैंग का पर्दाफाश। एक अभियुक्त गिरफ्तार।युवाओं को झांसा देकर लाखों रुपए ऐठ कर देता था फर्जी नियुक्ति पत्र। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार। अमेठी का रहने वाला है अभियुक्त संदीप कुमार द्विवेदी।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *भाजपा सरकार में किसान बर्बाद,नेता मालामाल: हार्दिक पटेल*
प्रतापगढ़।गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल रविवार को दो बजे काधरपुर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे।इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
हार्दिक पटेल ने कहा कि मैं मोदी और शाह के नहीं,बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल के गुजरात से चलकर सदर प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के लिए आप लोगों से समर्थन मांगने के लिए आया हूं।
हार्दिक पटेल ने कहा कि 2014 में झूठ और अफवाह चारो तरफ फैलाकर सत्ता में आई भाजपा ने देश का बंटाधार किया है।भाजपा ने देशवासियों किए अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया।इनकी सरकार में किसान बर्बाद हो गए,लेकिन नेताओं की आमदनी दोगुना से भी ज्यादा हो गई।अराजकता, बेरोजगारी और बदहाली दूर करने के लिए आप सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं।
हार्दिक ने सदर विधायक पर प्रहार करते हुए कहा कि आप सबने जिसे जीता कर विधायक बनाया वो कभी भी क्षेत्र में नहीं दिखा।उसके अपने गांव में बिजली की समस्या को सदर प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल लगाकर दूर कराया। इसके अलावा नरहरपुर अंडरपास, शहर का बाईपास के साथ कई गांव की सड़क को श्रमदान से पूरा करने के साथ ही सभी समस्या को दूर कराने के लिए नीरज प्रशासन व सत्तापक्ष से संघर्ष कर रहे हैं।
हार्दिक ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ डर की राजनीति पैदा करती है। ED और CBI गुप्त रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।गुजरात में चुनाव आते ही ED एक्टिव हो जाती है। ED के नाम पर कितने लोगों कों डरायेंगे। इसलिए कोई कितना भी डराएं और धमकाएं यूपी के भविष्य के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है।प्रियंका गांधी सभी मोर्चे पर सरकार से जूझते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम छेड़ी हैं। देश, प्रदेश व जिले की बदहाली, बेरोजगारी और अराजकता को दूर करने के लिए आप सभी कांग्रेस का समर्थन करें।
सदर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने सभी का आभार जताते हुए समर्थन की अपील की।किसान महापंचायत में डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, मुकुंद तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, रामलवट यादव, उज्ज्वल शुक्ल, मौलाना वाहिद, वीना रानी, प्रशांत सिंह, सरोज कश्यप, डॉ. अजय कुमार सिंह, महेंद्र शुक्ल, जगदीश सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी ने किया।
किसान महापंचायत में नीरज त्रिपाठी ने पार्टी नेता हार्दिक पटेल को प्रतापगढ़ की मुख्य पहचान आंवला भेंट किया और आंवला किसानों की दुर्दशा का जिक्र किया।
किसान महापंचायत को लेकर सदर कांग्रेस टीम ने विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। उत्साही कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के जरिए पार्टी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। महापंचायत स्थल पर बाइक रैली में शामिल युवा नारेबाजी करते रहे।
हार्दिक पटेल रैली में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को देखकर बहुत उत्साहित दिखे।उन्होंने महिलाओं को प्रियंका गांधी का संदेश लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ तमाम घोषणाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को खास तरजीह दी जाएगी।
[19/12, 11:41 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *23 को छतीसगढ़ के cm की बीकापुर में होगी सभा*
अयोध्या।
कांग्रेस ने अपना चुनावी संखनाद शुरू कर दिया है। बीकापुर के जलालपुर माफी में 23 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बधेल। कांग्रेसी नेताओं व प्रशासन ने हेलीकाप्टर उतरने के स्थल का किया निरीक्षण। जलालपुर माफी गांव के बगल पेट्रोल पंप के पास मैदान पर होगी जनसभा।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….