अब्दुल जब्बार
अयोध्या18मई24*घर में घुस कर अश्लील हरकतें करने व मोबाइल तोड़ने का आरोप
भेलसर(अयोध्या)महिलाओं से छेड़ छाड़ करने जैसी गंभीर मामले रुकने का नाम नहीं ले रही है वही दूसरी तरफ पुलिस इन आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने से भी कतरा रही है।इसी प्रकार एक मामला कोतवाली रुदौली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव से जुड़ा है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे मै अपने घर पर थी इसी समय गाँव के परम हंस उर्फ बबलू व शिवम गुप्ता पुत्र सिपाही लाल मेरे दरवाजे आकर भद्दी भद्दी अश्लील गाली देने लगे जिसका मै घर के अंदर से वीडियो बनाने लगी जिसे देख विपक्षी परमहंस उर्फ बब्लू घर मे घुस आए तब मैंने अपना मोबाइल अपने ब्लाउज के अंदर छिपा लिया तब परमहस ने मुझे पकड़ लिया और जबरन मेरे ब्लाउज मे हाथ डाल कर मेरा मोबाइल निकाल कर ले लिया इस दौरान दोनों ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए मेरे साथ अश्लील हरकत भी की।इसके बाद मेरे 12 साल के देवर विकास गुप्ता को अपने साथ पकड़ ले गए और मेरे मोबाइल का लाक खोल कर सभी वीडियो अपने मोबाइल मे ले लिया तथा मेरे मोबाइल का वीडियो डिलीट कर दिया।शाम लगभग 5 बजे मेरा मोबाइल मेरे दरवाजे पर फैक गए जिससे मोबाइल की डिस्प्ले टूट गई है।विपक्षी परम हस उर्फ बबलू व शिवम गुप्ता काफी सरहंग व बदमाश किस्म के लोग है जो कभी भी कोई गंभीर घटना कर सकते है।पीड़िता ने बताया कि परम हस बीते दिनों धारा 376 मे सात साल से जेल से बाहर आया है।जिसकी शिकायत कोतवाली में की लेकिन कोई भी कार्यवाही न होने पर मामले की ऑनलाइन शिकायत कर उच्चाधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में सीओ रुदौली आशीष निगम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं वीआईपी ड्यूटी में हूं फिर भी मामले की जांच करवाता हूं कि क्या सच्चाई है।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*