February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या18फरवरी24*अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या18फरवरी24*अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार

अयोध्या18फरवरी24*अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खेदी पुर पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है।अभियुक्त के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पटरंगा पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ खेदीपुर पुलिया के पास कहीं जाने के लिए किसी के इंतजार में खड़ा है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कमलेश सरोज,कां0 मंशा राम यादव व अनिल कुमार के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर अभियुक्त राजू पुत्र राम दुलारे निवासी रजागंज मजरे खेदीपुर थाना पटरंगा को गिरफ्तार कर लिया।जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Taza Khabar