February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या18नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या18नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा स्नान कल।कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ कार्तिक मेले का कल होगा समापन। कार्तिक पूर्णिमा स्नान में पीएसी, आरएएफ व सिविल पुलिस के साथ एटीएस भी होगी तैनात। इंटेलिजेंस को भी किया गया सतर्क।एसएसपी शैलेश पांडे का बयान। जनपद के साथ-साथ देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं अयोध्या।श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता।मेले की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था। त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था। अयोध्या धाम में होगा रूट डायवर्जन। निश्चित स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था। घाट की सुरक्षा व प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था व्यापक स्तर पर।अयोध्या धाम के एंट्री प्वाइंट पर रोके जाएंगे वाहन।
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: पूर्व मुख्यमंत्री के विजय रथ गाजीपुर से लखनऊ जाते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस पर जिले के इमामगंज क्षेत्र में सपाइयों ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश में हुए तमाम विकास कार्य सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी की ही देन: अखिलेश यादव

अयोध्या । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की मौजूदा सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है  इसलिए समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का फीता काटकर श्रेय लेने में जुटी हुई है। बुधवार की देर रात  डेढ़ बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विजय रथ  गाजीपुर से लखनऊ जाते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस पर जिले के इमामगंज क्षेत्र में स्वागत के लिए मौजूद जनता से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झूठ बोलने वाली और वादा खिलाफी करने वाली भाजपा का सफाया करना है ।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा के कि इस विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले की पांचो विधानसभा सीट बेहद अहम है और कार्यकर्ता इन पांचों सीटों को जीतकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपना पूरा सहयोग दें ।
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: उत्तरप्रदेश –

उत्तरप्रदेश चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह से अपनी रणनीति बनाकर की बड़ी किलेबंदी-

भाजपा के तीन योद्धा संभालेंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव खिलाएंगे कमल

तीन क्षेत्रों में भारी भरकम सेनापति तैनात किये गये-

काशी – अवध – राजनाथ सिंह

गोरखपुर – कानपुर – जेपी नड्डा

ब्रज और पश्चिम में स्वयं- अमित शाह प्रभारी होंगे !!
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: जीएसटी पंजियन पर व्यापारियों को 10 लाख का निशुल्क बीमा: सहायक आयुक्त

मिल्कीपुर। वाणिज्य कर विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज  में निशुल्क जीएसटी पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित कराया गया। जागरूकता शिविर में आए व्यापारियों को नए पंजीयन लेने की प्रक्रिया रिटर्न दाखिल करने के तरीके व अन्य जानकारियों को अधिकारियों ने सरल तरीके से समझाया।शिविर में व्यापारियों को सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारियों को दी जा रही आर्थिक सुरक्षा यानी दस लाख तक के निशुल्क दुर्घटना बीमा की भी जानकारी दी गई। वाणिज्य कर विभाग की ओर से
सहायक आयुक्त अयोध्या अभिनव सोनी वाणिज्य कर ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। इसी क्रम में सहायक आयुक्त ने बताया कि जीएसटी पंजीकृत होते ही व्यापारी का बीमा हो जाता है, जिसका कोई भी प्रीमियम व्यापारी को नहीं देना होता है।
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मचारी संघ ने किया कार्य बहिष्कार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार से संपूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष रामदेव ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा अपने जानने वालों की नियुक्ति, करोड़ों रुपए का घोटाला,  संविदा कर्मचारियों का शोषण करना प्रमुख मांग है। संघ की प्रमुख मांग ठेकेदारी प्रथा बंद हो आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करें, कर्मचारियों का न्यूनतम मजदूरी 18000, कर्मचारियों को विभाग की नीतियों के अनुरूप मस्टरोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर समान कार्य समान वेतन दिया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों के पीएफ ईएसआई में हुए घोटाले की जांच कराई जाए कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर घायल कर्मचारियों को पूरा उपचार एवं परिवार को भरण-पोषण की व्यवस्था दी जाए। कर्मचारियों को दस लाख रुपए की सहायता की जाए, मोबाइल एवं पेट्रोल भत्ता दिया जाए, कर्मचारियों के स्थानांतरण के नाम पर की जा रही धन उगाही की जांच कराई जाए।
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने दिया धरना

अयोध्या। नियम विरुद्ध स्थानांतरण के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को मुख्य अभियन्ता सरयू परियोजना-प्रथम अयोध्या कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ई० उदयभान तथा संचालन उपमहासचिव ई. राजकपूर आजाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के रूप में सचिव परिवेदना ई. रवि यादव भी  की उपस्थिति रहें।  धरने में बहराइच जिलाध्यक्ष व सचिव इ. चतुर्थ जितेन्द्र कुमार जनपद अध्यक्ष अयोध्या इ. प्रदीप सचिव सुल्तानपुर, इ. आनन्द प्रकाश विन्द, सचिव अमेठी इ. कमलेश कुमार सहित सम्बन्धित जनपदों के सहायक अभियन्ता व क्रान्तिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
अयोध्या के मुसलमानों ने किया वसीम रिजवी का विरोध। चौक में हुआ विरोध प्रदर्शन।मुसलमानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन। मुसलमानों की मांग।वसीम रिजवी की वक्फ बोर्ड से सदस्यता की जाए समाप्त। वसीम रिजवी की किताब मोहम्मद को किया जाए प्रतिबंधित।अल्लाह रसूल और कुरान पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले पर किया जाय गिरफ्तार। वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार और घोटालों के जांच में यथाशीघ्र किया जाए दंडित। वसीम रिजवी ने अपनी किताब मोहम्मद में हजरत पैगंबर पर की है अभद्र टिप्पणी।
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

मेरठ में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को एसएसपी शैलेश पांडे ने किया सम्मानित।

अयोध्या।
एसएसपी शैलेश पांडे के द्वारा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के पदक धारकों को सम्मानित किया गया जिसमें इन खिलाड़ियों का प्रतिनिधि कर रहे कोच सनी कुमार वर्मा एवं डॉक्टर अवधेश वर्मा ने बताया की 10 नवंबर से 15 नवंबर को हो रही मेरठ में ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप एक्स आर्मी के द्वारा ओपन साइट प्रतियोगिता में भवदीय पब्लिक स्कूल जिसमें भवदीय शूटिंग रेंज की अयोध्या मंडल को 9 मेडल मिले। इतिहास के पन्नों में पहली बार यूपी में अयोध्या मंडल को इतने मेडल मिले। मेडल पाने वालों में खिलाड़ियों के नाम जैनुल आब्दीन खान,पीयूष सिंह, शिवम यादव,डॉ भुवन, डॉ मनीष, विश्वास जयसवाल,शिव ओम तिवारी, अनुराधा ओझा व अंश सिंह इनके उज्जवल भविष्य के लिए भवदीय पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉ रेनू वर्मा ने शुभकामनाएं दी???
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: लखनऊ।
मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

एसीजीएम शांतनु त्यागी ने बुधवार को जारी किया अरेस्ट आर्डर

आशियाना थाने में 14 अक्टूबर 2018 को दर्ज हुई थी f.i.r.

आशियाना इलाके में डांस शो के टिकट बुक होने के बाद भी नहीं पहुंची थी सपना चौधरी

300 लोगों से वसूली गई थी टिकट के नाम पर मोटी रकम

आशियाना थाने के दरोगा फिरोज खान ने दर्ज कराई थी एफ आई आर

जुनैद अहमद,नवीन शर्मा,अमित पांडेय,रत्नाकर उपाध्याय और सपना चौधरी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

13 अक्टूबर 2018 को होना था कार्यक्रम

कोर्ट की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
कर्नाटक के मैसूर में होने जा रहा है ‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यशाला। राष्ट्रीय स्तर पर होगा कार्यशाला। हर राज्य के पंचायती राज विभाग के राज्य स्तरीय अफसर व एक प्रधान होंगे कार्यशाला में शामिल। उत्तर प्रदेश से इकलौते प्रधान रुदौली क्षेत्र के पकड़िया गांव अर्जुन सिंह यादव यूपी से करेंगे प्रतिभाग। आगामी 22 नवंबर को कर्नाटक में होगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’। प्रधान के साथ यूपी से जाएंगे प्रदेश के संयुक्त निदेशक पंचायती राज एके शाही और राज्य परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार। पंचायती राज निदेशक अनुज कुमार झा ने जारी किया इस आशय का पत्र।
[18/11, 8:06 PM] Abdul jabbar Ayodhya: 6 माह में दो बार चोरी हुआ गौशाला का समरसेबल
0 पुलिस ने नहीं दर्ज की अब तक एक बार भी रपट

सोहावल अयोध्या

रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सतीचौरा के पीछे मौजूद केशव गोधाम गोशाला मैं लगा समरसेबल छह माह में दो बार चोर पाइप सहित खींच कर निकाल ले गए 15 बटे 16 की रात चोरों ने समरसेबल को पाइप सहित खींचकर गायब कर दिया जिससे गौशाला में मौजूद गायों के पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है गौशाला संचालक इंजीनियर अजय पाल सिंह ने बताया घटना की लिखित शिकायत चौकी इंचार्ज डी एन राय को उसी दिन दे दी गई है पर अभी तक ना तो रपट लिखी गई है न ही समरसेबल का पता लगा है अजय पाल सिंह ने बताया 1 वर्ष पूर्व किसी गौशाला से भूसा वह हरा चारा ढोने वाला ठेला भी चोरी हो गया था उसकी भी रपट रौनाही पुलिस ने नहीं लिखी थी अजय पाल सिंह ने एसएसपी फैजाबाद शैलेश पांडे से इस प्रकरण हस्तक्षेप करते हुए रपट दर्ज करा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
[18/11, 8:07 PM] Abdul jabbar Ayodhya: सोहावल,अयोध्या

6 माह से खराब है पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने वाली मशीन
सोहावल अयोध्या

विकासखंड अंतर्गत बड़ागांव डाकखाना में अधिकतर आधार बनाने एवं संशोधन करने वाली मशीन खराब रहती है अब लगभग 06 माह से पूरी तरह मशीन खराब है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों में त्राहि-त्राहि मची है।अधिकतर लोगों को एक प्राइवेट आधार बनाने वाले के पास जाना पड़ता है और ग्रामीणों को बड़ी रकम वहन करनी पड़ती है क्षेत्र के प्रधान गिरजेश त्रिपाठी बाबू प्रधान प्रतिनिधि कप्तान तिवारी पूर्व प्रधान राजेंद्र गोस्वामी प्रधान राजेश तिवारी अनिल विश्वकर्मा रमलल्ला सिंह धर्मराज गोस्वामी राजकुमार त्यागी रामकेवल रावत आदि ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।