*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोध्या18दिसम्बर*पेड़ से गिरने पर हुई मौत पर परिजनों से मिले विधायक,बँधाया ढाँढस*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरास गांव में पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुँचे क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाँढस बँधाया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र के बहरास गांव निवासी सरजू प्रसाद पुत्र बेचूलाल उम्र 55 वर्ष की पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन आनन फानन में निजी अस्पताल ले गए जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक के 4 बेटी है एक बेटी की शादी हो गई है,बाकी 3 नाबालिग लड़कियों की शादी अभी होनी है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढाँढस बँधाया।विधायक ने रूदौली एसडीएम स्वप्निल यादव से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें