अयोध्या18जून25*गालीबाज दरोगा की राजस्व विभाग में भी एंट्री, ग्राम प्रधान की मिली भगत से विधवा ग्रामीण की खतौनी में बनवा दी सड़क*
मिल्कीपुर अयोध्या*थाना खंडासा क्षेत्र के बहु चर्चित चौकी खंडासा क्षेत्र से जुड़ा है मामला जहां पर पीड़ित की खतौनी मे नाराज ग्राम प्रधान गंगा यादव ने विधवा महिला के पट्टीदार राम बाबू और रंगबाज दरोगा गोविंद अग्रवाल की मिली भगत से विधवा महिला की खतौनी में जबरन इंटरलॉकिंग लगवा दिया है। विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि 16 जून 2025 रात 3: 30 बजे विपक्षियों ने काम शुरू कराया और काम शुरू करते ही खंडासा चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल विपक्षियों का सहयोग करने के लिए पहुंच गये। पीड़िता विधवा महिला के पुत्र सत्येंद्र कुमार पांडे स्वर्गीय रामजी पांडे ग्राम खुतहा मौजा कोटिया गांव के निवासी हैं पीड़ित की ग्राम सभा में निजी भूमि गाटा संख्या: 3018 खतौनी मौजूद है जिस पर पट्टीदार राम बाबू से पुराना परिवारिक विवाद चल रहा है। पीड़ित के पिता की मृत्यु के बाद ही राम बाबू उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता था, पीड़ित में अपने पट्टीदार का करीबी याराना ग्राम प्रधान गंगा यादव को बताया है। ग्राम सभा मे चकबंदी चल रही है सभी रिकार्ड चकबंदी कार्यालय मे जमा है मौका देखकर विपक्षियों ने गालीबाज दरोगा गोविंद अग्रवाल को हम वार किया और तिकड़ी तैयार हो गई।जिस पर दरोगा जी ने जमीन पर खड़े होकर जबरन इंटरलॉकिंग लगवा दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि एक ग्रामीण ने लेखपाल से बात की तो लेखपाल ने स्पष्ट कहा कि मामला राजस्व का है। नाप हुई जमीन पीड़ित की है निर्माण करना ठीक नही है। लेकिन दरोगा जी अब राजस्व के मामले मे दखल भी देते हैं। लोगों का कहना है कि चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल ग्रामीण को सलाह देते है कि मामला राजस्व का है, लेखपाल को बुलाओ, एसडीएम से शिकायत करो, जबकि विपक्षी की तरफ़ से सेवा प्राप्त करते ही भूमि पर जाकर जमीन पर सड़क बनवा देते हैं। पीड़ितों ने मामले को लेकर एसएसपी अयोध्या, एसडीएम मिल्कीपुर, तथा एंटी करप्शन सेल मे विपक्षियों के कृत्य की जांच के लिए शिकायत दर्ज कराई है। देखना है कि ग्राम प्रधान सहित दबंग चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसएसपी अयोध्या कार्यवाही करते हैं या फिर ऐसे ही चलता रहेगा।

More Stories
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,