अयोध्या18अप्रैल25*मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती।*
मिल्कीपुर/अयोध्या
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंद्रभानु पासवान की तबीयत देर रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायक पासवान को पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। स्थानीय समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। सत्तारूढ़ दल के कई वरिष्ठ नेताओं ने विधायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। विधायक चंद्रभानु पासवान की गिनती क्षेत्र के सक्रिय और जनसंपर्क में रहने वाले नेताओं में होती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्रवासियों में भी बेचैनी देखी जा रही है।

More Stories
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल
नई दिल्ली17अगस्त26*आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत*