अयोध्या179नवम्बर23*चौदहकोसी परिक्रमा मेला के अवसर पर वाह्य जनपद डायवर्जन*
*जनपद अयोध्या की तरफ यातायात डायवर्जन*
*(मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डी0सी0एम0, ट्रैक्टर)*
*–चौदह कोसी परिक्रमा के अवसर पर-दिनांक 20.11.2023 को समय 16ः00 बजे से दिनांक 21.11.2023 को 23ः00 बजे तक।*
*जनपद अयोध्या की तरफ यातायात डायवर्जन (मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डी0सी0एम0, ट्रैक्टर)*
*1.* लखनऊ की ओर से- जनपद गोरखपुर/बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, गोण्डा से मनकापुर से बभनान से हर्रैया से बस्ती से गोरखपुर की ओर डायवर्जन कराने की आवष्यकता है।
*2.* गोण्डा/बलरामपुर की ओर से-अयोध्या होकर जनपद लखनऊ/बाराबंकी की ओर जाने वाले वाहनों को नवाबगंज पर रोककर गोण्डा से रामनगर होते हुए जनपद बाराबंकी, लखनऊ की ओर डायर्वजन कराये जाने की आवष्यकता है।
*3.* प्रयागराज/सुल्तानपुर की ओर से- अयोध्या होकर जनपद बस्ती/गोरखपुर को जाने वाले वाहनों को (कटका)सुल्तानपुर से अम्बेडकरनगर होते हुए कलवारी बस्ती से गोरखपुर की ओर डायर्वजन कराये जाने की आवष्यकता है।
*4.* अम्बेडकनगर की ओर से-अयोध्या होकर जनपद बस्ती/गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अम्बेडकरनगर से टाण्डा कलवारी पुल होते हुए बस्ती की तरफ डायवर्जन कराये जाने की आवष्यकता है।
*5.* रायबरेली, अमेठी की ओर से जनपद अयोध्या होकर बस्ती/गोरखपुर की ओर-आने वाले वाहनों को जगदीशपुर अयोध्या मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वाया अम्बेडकरनगर होते हुए बस्ती, गोरखपुर की ओर डायर्वजन कराये जाने की आवष्यकता होगी।
*6.* आजमगढ़ से अम्बेडकरनगर से अयोध्या होकर लखनऊ की ओर-जो वाहन लखनऊ जाने है, उनको अम्बेडकरनगर से दोस्तपुर (सुल्तानपुर) मार्ग से पूर्वांचल एक्प्रेस-वे पर डायजर्वन करने की आवष्यकता होगी।
*7.* जनपद गोरखपुर, बस्ती से आने वाले वाहनों को बस्ती से कलवारी, टाण्डा (अम्बेडकरनगर) होते
हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की तरफ डायवर्जन की आवश्यकता होगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
उन्नाव 14 फ़रवरी 26*खबर उन्नाव से है जहाँ आज 14 फरवरी जिसको काला दिवस मनाया गया,