अयोध्या17नवम्बर23*गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रो संतशरण मिश्र को तत्काल प्रभाव से कुलानुशासक पद पर नियुक्त किया है।
डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल द्वारा गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रो संतशरण मिश्र को तत्काल प्रभाव से कुलानुशासक पद पर नियुक्त किया है। कुलसचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुलपति द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय की प्रथम परिनियमावली 1976 के परिनियम 2.26 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत यह नियुक्ति की गई है। बता दें कि प्रो संतशरण मिश्र ने अयोध्या के दीपोत्सव में नोडल अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया था।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।