अयोध्या16अक्टूबर*गोलीकांड में घायल मंजीत यादव की बहनों का ट्रामा सेंटर पहुंच आंनद सेन जाना हाल*।
विगत दो दिन पूर्व धनीराम का पुरवा, कोरखाना अयोध्या निवासी मंजीत यादव की कई गाड़ियों से भरकर आये बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके परिवार की दो छोटी बच्चियां खुशी यादव आयु लगभग 14 वर्ष और लकी यादव आयु लगभग 12 वर्ष भी गोली लगने से घायल हुईं थीं जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर किया गया था।
आज बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री आनंद सेन यादव जी ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर पर पहुंचकर दोनों बच्चियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और बेहतर से बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी की, और मेडिकल कॉलेज के ज़िम्मेदार अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि इन बच्चियों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न करते हुए सभी बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें