[15/11, 6:13 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल उत्तर प्रदेश IT Cell के प्रदेश प्रभारी बने:-अनुज बाजपेई*
प्रेस नोट
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल के उत्तर प्रदेश प्रमुख श्री अजय सिन्हा जी के द्वारा आज अनुज बाजपेई जी के हिंदुत्व विचारधारा को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी आईटी सेल नियुक्त किया!
आपको राजनैतिक विषयों पर बहुत विस्तृत जानकारी प्राप्त है व आपके अनुभव से हम इस क्षेत्र में संस्था की गतिविधियों एवं नीतियों के साथ जनसामान्य की सामाजिक – आर्थिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे आपका श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल में बहुत बहुत स्वागत है, और हम आशा करते है, कि आपके योजनाओं से संस्था को पूरे उत्तर प्रदेश में एक सशक्त दल के तौर पर उभारेंगे।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल की ओर से आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है!
[15/11, 6:13 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
भाजपा विधायक खब्बू तिवारी के साथ जेल गए चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपा निधान तिवारी की जमानत अर्जी मंजूर। हाईकोर्ट ने की अर्जी मंजूर।विधायक खब्बू तिवारी की राह हुई आसान। कृपा निधान तिवारी की जमानत अर्जी मंजूरी के आधार पर 22 नवंबर को विधायक को भी मिल सकती है जमानत। फर्जी अंकपत्र बनाने के आरोप में विधायक समेत तीन लोगों को हुई थी 5 साल की सजा।
[15/11, 6:13 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
निर्माणाधीन अयोध्या रायबरेली हाईवे पर पिलर गिरा।पिलर में दबकर श्रमिक हुआ घायल। घायल अवस्था में कुमारगंज के 100 सैया अस्पताल में कराया गया भर्ती। निर्माणाधीन हाईवे पर दूसरा हादसा।इससे पहले बिजली के करंट से एक कर्मचारी की हो चुकी है मौत।थाना कुमारगंज के
शिवनाथपुर में फ्लाई ओवर का चल रहा काम। अरविंद टेक्नो बना रही है फ्लाईओवर।
[15/11, 6:13 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत। 10 घायल।ऑटो में बैठे थे मजदूर। लखीमपुर खीरी के रहने वाला था मृतक मजदूर। घायलों का जिला अस्पताल में कराया गया इलाज। थाना पूराकलंदर के चांदपुर हरबंस के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा।
[15/11, 6:13 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *महिला जन सुनवाई कार्यक्रम कल*
अयोध्या। जिले में मिशन शक्ति फेज 3 के तहत महिला कल्याण योजनाओं का जागरूकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम 17 नंवबर को आयोजित होगा। इसमें महिलाओं की जुड़ी समस्याओं की जनसुनवाई व महिलाओं की जागरूकता संबंधी कार्यक्रम के लिए संगोष्ठी सर्किट हाउस में होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला अयोग की अध्यक्ष विमला बाथम करेंगी। इसकी तैयारियां महिला कल्याण विभाग ने शुरू कर दी है। महिला कल्याण विभाग के डीपीओ अमित सिंह ने बताया है कि सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से सुनवाई होगी।
[15/11, 6:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अयोध्या : झुनझुनवाला तिराहे के निकट अयोध्या सुल्तानपुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक घायल। पीआरबी के जवानों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कई की हालत नाजुक।
[15/11, 6:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: लखनऊ
स्कूल और कॉलेजों में भी खुलेगा टीकाकरण केंद्र
प्राथमिकता के आधार पर लगाई जाएगी पहली वैक्सीन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए निर्देश
गांव में शिफ्ट के हिसाब से टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश
नवंबर में पहली डोज का लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश
गांव मे अधिकारियों को टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करने के भी दिए निर्देश।
[15/11, 6:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या धाम में अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर बनकर तैयार।6 दिसंबर को अयोध्या प्रेस क्लब को किया जाएगा हैंडओवर।सीएम योगी पहले ही कर चुके हैं लोकार्पण। उप सूचना निदेशक मुरलीधर सिंह ने दी जानकारी।
[15/11, 6:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ –
4 IAS अधिकारियों के तबादले हुए ।
– प्रतीक्षारत चल रहे आईएएस हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग दिया गया ।
– रविंद्र नायक को समाज कल्याण से हटाकर प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन का प्रभार दिया गया ।
– प्रतीक्षारत चल रही निधि गुप्ता वत्स विशेष सचिव आबकारी बनायी गयी ।
– जे रिभा बनायी अपर निदेशक सुडा बनायी गयी है
[15/11, 6:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
निर्माणाधीन अयोध्या रायबरेली हाईवे पर पिलर गिरा।पिलर में दबकर श्रमिक हुआ घायल। घायल अवस्था में कुमारगंज के 100 सैया अस्पताल में कराया गया भर्ती। निर्माणाधीन हाईवे पर दूसरा हादसा।इससे पहले बिजली के करंट से एक कर्मचारी की हो चुकी है मौत।थाना कुमारगंज के
शिवनाथपुर में फ्लाई ओवर का चल रहा काम। अरविंद टेक्नो बना रही है फ्लाईओवर।

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम