February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या15दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खास खबरें

अयोध्या15दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खास खबरें

अयोध्या15दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खास खबरें

[15/12, 6:51 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️✍️

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 273 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।*

*भव्यता के साथ आयोजन हुआ संपन्न, डीजे की धुन पर लोग थिरके।*
अयोध्या।
बीकापुर के भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 2024- कार्यक्रम भव्यता के साथ शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान 273 जोड़े नव दंपतियों ने परिणय सूत्र में बंध कर विवाह के रस्मों को निभाया। संचालन प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने नव दंपति को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकासखंड मसौधा, विकासखंड बीकापुर, नगर पंचायत भदरसा एवं नगर पंचायत बीकापुर क्षेत्र के 273 जोड़ों को प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। हिंदू धर्म के पंडितों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ तथा मुस्लिम संप्रदाय के जोड़ों को मौलवी ने निकाह करवा कर विवाह सूत्र में बांधा। नव विवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले तोहफो की सौगात भी दी गई। इस दौरान विवाह स्थल भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भारी भीड़ और पंडाल को सजाया गया था। संपन्न हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जश्न जैसा माहौल दिनभर दिखाई दिया। मांगलिक गीतों और डीजे की धुन पर लोग थिरकते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। आगंतुकों को भोजन पानी की भी व्यापक व्यवस्था मुस्तैदी से विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी गण संभालते हुए दिखाई दिए। घरती बरती और मेहमानों ने लाजीज भोजन का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में जिला समाज अधिकारी रणविजय सिंह, खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिह, एडीओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडे, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण उषा रानी शर्मा, धनजीत, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, मोहम्मद मुस्लिम शेख, प्रधान मुकुल आनंद, श्रवण शर्मा सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने अपने गांव के नवयुगलों के साथ सेल्फी खिंचवाते हुए शुभकामनाएं दी। समाज कल्याण अधिकारी उषा रानी शर्मा ने बताया कि कुल 273 विवाह का पंजीकरण हुआ था। जिसमें बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के 149, विकास खंड मसौधा के 73, भदरसा नगर पंचायत के 18, व नगर पंचायत बीकापुर के 16 तथा अन्य ब्लॉकों के 17 जोड़े शामिल है। जिसमे तीन जोड़े मुस्लिम भी है जो मसौधा ब्लॉक के हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस टीम भी मौजूद रही।
[15/12, 1:06 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या। कारसेवकपुरम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में दक्षिणा ना मिलने पर पीड़ित पहुंचे अयोध्या कोतवाली। कोतवाल को नाम जद दी गई तहरीर। कोतवाल मनोज शर्मा जांच पड़ताल में जुटे, अयोध्या कोतवाली में काफी भीड़।
[15/12, 5:45 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
रात में ठंड और बढ़ी, रात का तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, पछुआ हवा ढा रही कहर, दिन में धूप निकलने से मिल रही राहत,आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने जारी किया आंकड़ा।
[15/12, 5:45 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
एक राष्ट्र एक चुनाव पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान, आजादी के बाद से देश में एक साथ चुनाव होते रहे हैं, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया, कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया और चुनी हुई सरकारों को गिराया गया, प्रदेश की सरकारों व क्षेत्रीय सरकारों को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने गिराया है, उसी के बाद से असंतुलन पैदा हुआ, अलग-अलग चुनाव की जिम्मेदारी कांग्रेस की, सबसे ज्यादा चुनाव कांग्रेस ने कराए, अभी वन नेशन वन इलेक्शन का प्रारूप जनता के सामने नहीं आया है अभी इस पर भ्रम बना हुआ है, जब लोकसभा में इस पर चर्चा होगी तो बहुत सी चीजे सामने आएंगी, देश के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बहुत अच्छा है, पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने देश हित में यह फैसला लिया है, बार-बार चुनाव कराने से विकास कार्य बाधित होते हैं,
अयोध्या कैंट शहर में एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
[15/12, 5:45 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव होने के पहले योगी सरकार मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगारों को दिया रोजगार, विभिन्न कंपनियों ने 1164 युवाओं को दिया रोजगार, 2682 युवाओं ने किया था रोजगार के लिए आवेदन, देश की नामी गिरामी कंपनियों ने मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगाया रोजगार मेला, श्रम विभाग से संबंधित लाभार्थियों को वितरित किया गया प्रमाण पत्र, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व श्रम मंत्री अनिल राजभर ने रोजगार मेले का किया था उद्घाटन।
[15/12, 5:45 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मिली तीन मोटरसाइकिल का मामला, छात्रों के दो गुटों में पुराने विवाद को लेकर हुई थी मारपीट, एक पक्ष ने लगाया फायरिंग का आरोप, दोनों पक्षों की तरफ से 11 नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, पूर्व में भी हो चुकी है मारपीट, थाना इनायतनगर में दर्ज हुआ था मुकदमा, मारपीट करने वाले सभी थाना इनायतनगर क्षेत्र के, पुलिस फरार लोगों की कर रही तलाश, कोतवाली बीकापुर के रुसिया माफी के पास तमसा नदी के तट पर हुई थी मारपीट।

Taza Khabar