अब्दुल जब्बार
अयोध्या13फरवरी24*सी ओ ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
भेलसर(अयोध्या)लोक सभा चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये मतदेय स्थलों के भ्रमण कर उनका जायजा लेने के लिये पुलिस प्रशासन की सक्रियता में और तेजी आने लगी है।इसी तारतम्य में सी ओ रूदौली आशीष निगम ने थाना मवई क्षेत्र के अति संवेदनशील व संवेदनशील ग्राम पंचायतों का भ्रमण शुरू कर दिया है।सी ओ ने बताया कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने के चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा। सी ओ आशीष निगम ने थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला के साथ ग्राम मोहम्मदपुर,संडवा,नेवरा,रजनपुर,कुंडिरा आदि गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने पोलिंग पार्टी के ठहराव पेयजल,विद्युत आपूर्ति,भोजन व्यवस्था आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के बारे में सम्बद्ध ग्राम के प्रधानों,कोटेदारों सम्भ्रांत नागरिकों से सहयोग करने को कहा।साथ ही पोलिंग पार्टियों के मतदेय स्थलों तक आवागमन की सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत वार निरोधात्मक कार्रवाई समय बद्ध रूप से की जायेगी।अराजक व आपराधिक,दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी जायेगी।आर्थिक प्रलोभन करके अपने पक्ष में मतदान कराने वाले लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी।इस दौरान थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के अलावा राम आश्रय यादव,सन्तोष सरोज,आशिक अली,अनूप चौधरी आदि लोग भी उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर 26 *पूर्णिया ने किया कमाल: राजस्व रैंकिंग में DM कोर्ट के निपटारे में पूरे बिहार में नंबर-1, प्रदेश के 38 जिलों को पछाड़ा!*
सहारनपुर31 अक्टूबर 26*जनगणना को लेकर जिलाधिकारी की अपील — हर परिवार कराए अपने सभी सदस्यों का विवरण दर्ज
उन्नाव 31 अक्टूबर 26*शिव दीप शिव महापुराण कथा में उमड़ पड़ा शिवभक्तों का हुज़ूम, आयोजकों और प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं